Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»देश»प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ‘कोरोना वायरस थीम वाले गीतों’ के लिए गायक- गायिका की सराहना की 
    देश

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ‘कोरोना वायरस थीम वाले गीतों’ के लिए गायक- गायिका की सराहना की 

    By Himachal VartaMarch 22, 2020
    Facebook WhatsApp

    प्रधानमंत्री ने ‘जनता कर्फ्यू’ संदेश के प्रसार के लिए प्रख्यात हस्तियों की प्रशंसा की

    https://himachalvarta.com/wp-content/uploads/2020/03/VID-20200322-WA0063.mp4

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोरोना वायरस थीम वाले गीतों के लिए लोक गायिका मालिनी अवस्थी और लोक गायक प्रीतम भरतवाण की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर ये गीत साझा किए हैं और यह लिखा है, “जनता कर्फ्यू को लेकर हर कोई अपनी-अपनी तरह से योगदान देने में जुटा है। लोक गायिका @maliniawasthi जी अपने अंदाज में लोगों को प्रेरित कर रही हैं…#JantaCurfew”, “जनता कर्फ्यू को लेकर लोक गायक प्रीतम भरतवाण जी ने एक अनोखा और बेहद सुरीला संदेश दिया है… #JantaCurfew”।

    प्रधानमंत्री ने न केवल कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी आवश्‍यक जानकारियों का प्रचार-प्रसार करने, बल्कि उचित सावधानियां बरतने के लिए भी मीडिया बिरादरी की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। उन्होंने आशा का संचार करने और सकारात्मकता का संदेश फैलाने के लिए भी मीडिया की सराहना की है। उन्होंने अपने ‘जन्नत कर्फ्यू’ संदेश को फैलाने के लिए जानी-मानी हस्तियों की प्रशंसा की है। प्रधानमंत्री ने अपने कई ट्वीट में कहा है, ‘प्रख्यात हस्तियां कोरोनो वायरस से लड़ने के लिए ‘रविवार को अपने-अपने घर में ही रहने’ के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। इस बारे में लोगों की ओर से मिल रहा समर्थन अत्‍यंत सशक्त एवं प्रभावकारी है।’

    प्रधानमंत्री ने आज लोगों से ‘जनता कर्फ्यू’ का अहम हिस्सा बनने का अनुरोध किया और इसके साथ ही कहा कि यह कोविड-19 के जानलेवा खतरे के खिलाफ लड़ाई को और भी अधिक प्रभावकारी बनाएगा। इस दौरान सामाजिक दूरी यानी एक-दूसरे से दूरी को सुनिश्चित करने के विशेष महत्व को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने लोगों से परिवार के साथ आनंददायक समय बिताने, टेलीविजन पर मनोरंजक कार्यकम देखने और स्‍वादिष्‍ट भोजन का लुत्‍फ उठाने को कहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हममें से प्रत्येक कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में एक अत्‍यंत मूल्यवान सैनिक है और इस बारे में सतर्क एवं सजग रहने से लाखों अन्य लोगों की भी बहुमूल्‍य मदद की जा सकती है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सड़कें बेशक सूनी-सूनी नजर आ रही हैं, लेकिन ‘कोविड-19’ से लड़ने का संकल्प हमारे मन-मस्तिष्‍क में पूरी तरह से भरा हुआ है। .

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.