सोमवार शाम चंडीगढ़ प्रशासक की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया अहम फैसला
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के बढ़ रहे खतरे को देखते हुए पंजाब के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने भी शहर में कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिये हैं। यह निर्णय सोमवार शाम को कोरोना को लेकर प्रशासक की ओर से की गयी समीक्षा बैठक के बाद लिया गया। प्रशासन की ओर से लिए गए इस फैसले की वजह भी हमारे और आपके द्वारा बरती जा रही लापरवाही ही रही है। दरअसल सोमवार को लॉकडाउन के बाद भी शहर के लोगों में पिकनिक का माहौल देखने को मिला। प्रशासन की ओर से जारी किये गये आदेशों के बाद चंडीगढ़ के सभी एंट्री प्वाइंट्स पर पुलिस ने कड़ा पहरा लगा दूसरे शहरों से आने वाले वाहनों पर तो पूरी तरह रोक लगा दी है। लेकिन शहर के सड़कों पर कोई गेड़ी मारने तो कोई खुली दुकानों का जायजा लेने के लिए निकल पड़े। यही नहीं कुछ लोग तो ऐसे भी मिले जो अपने सेक्टर में खुली दवा की दुकानों को छोड़कर कार में मेडिकल स्टोर का पर्चा डाल साउथ सेक्टर में घूमते नजर आये। कोरोना वायरस को लेकर बढ़ती जा रही इसी लापरवाही को खत्म कर इससे निपटने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन को शहर में कर्फ्यू लगाने का कदम उठाना पड़ा।
इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने भी दोपहर को कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। पंजाब में लॉकडाउन होने के बाद भी लोगों का शहर में खुलेआम घूमना फिरना जारी था। इसी को ध्यान में रख कर लोगों को सुरक्षा को लेकर पंजाब में कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। उधर, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि कर्फ्यू में किसी भी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी, जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3