चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए 6 आईएएस अधिकारियों को समन्वय, योजना और निगरानी के क्रियान्वयन हेतु उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा सात जिलों के लिए तैनात किया है।
गुरुग्राम जिले के लिए मत्स्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री वीरेन्द्र सिंह कुण्डू, सोनीपत जिले के लिए खान एवं भू-विज्ञान विभाग के प्रधान सचिव श्री आनंद मोहन शरण, पानीपत के लिए श्रम विभाग के प्रधान सचिव श्री विनीत गर्ग, पंचकूला के लिए निगरानी एवं समन्वय विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती दीप्ती उमाशंकर, रोहतक व झज्जर के लिए रोहतक के मण्डलायुक्त श्री डी.सुरेश और फरीदाबाद के लिए फरीदाबाद के आयुक्त श्री संजय जून को लगाया गया है।
मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेशों में बताया गया कि इन अधिकारियों की भूमिका व डयूटी के सम्बंध में आगामी दिशा-निर्देश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अलग से जारी किये जाएंगे।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18