Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज राज्य में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए ‘‘हरियाणा कोविड रिलिफ फण्ड’’ के स्थापना की
    हरियाणा

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज राज्य में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए ‘‘हरियाणा कोविड रिलिफ फण्ड’’ के स्थापना की

    By Himachal VartaMarch 24, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज राज्य में कोरोना वायरस से लडने के लिए ‘‘हरियाणा कोविड रिलिफ फण्ड’’ के स्थापना की घोषणा की है जिसमें समाज के लोग अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने राज्य के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे ज्यादा से ज्यादा इस रिलीफ फण्ड में अपना योगदान दें ताकि कोरोना पीड़ित व्यक्तियों को इलाज किया जा सकें।
    मुख्यमंत्री आज यहां पहली बार डिजीटल चैनल के माध्यम से पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस फण्ड का उपयोग केवल कोरोना पीडित मरीजों के लिए किया जाएगा।
    उन्होंने ‘‘हरियाणा कोविड रिलिफ फण्ड’’ के लिए स्वयं अपनी व्यक्तिगत बचत से 5 लाख रुपये के प्रारंभिक योगदान की घोषणा भी की। इस फण्ड में राशि उन सभी व्यक्तियों से योगदान के लिए आमंत्रित की जाएगी जो आर्थिक रूप से प्रभावित लोगों का समर्थन करने में सक्षम हैं।
    उन्होंने कहा कि उनके आहवान पर राज्य के सभी विधायक भी इस फण्ड में एक महीने के वेतन का योगदान करेंगे। अखिल भारतीय सेवा अधिकारी भी अपने एक महीने के वेतन का 20 प्रतिशत इस फण्ड में प्रारंभिक योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि ग्रुप डी के कर्मचारियों को छोडकर अन्य सभी सरकारी कर्मचारी भी अपने वेतन का 10 प्रतिशत इस फण्ड में योगदान करें।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फण्ड में योगदान देने वाले व्यक्तियों को इस राशि पर आयकर की छूट भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि फण्ड में अपना योगदान देने के लिए व्यक्तियों के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया के खाता संख्या-39234755902 है,जिसका आईएफएससी कोड- SBIN0013180 है, एससीओ नंबर-14, सैक्टर-10, पंचकूला है।
    उन्होंने राज्य के लोगों से पुन: आहवान किया कि वे इस फण्ड में ज्यादा से ज्यादा अपना योगदान दें ताकि कोरोना वायरस से पीडित लोगों को इलाज व उपचार किया जा सकें। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य, भारत या विदेश के किसी भी संगठन या व्यक्ति से स्वैच्छिक योगदान और किसी भी उद्योग या व्यवसाय से सीएसआर योगदान को भी आमंत्रित किया जाएगा।
    इस मौके पर मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनंद अरोडा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रघान सचिव श्री वी. उमाशंकर, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजीव अरोडा, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री टी.वी.एस.एन. प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान ओएसडी श्री नीरज दफ्तुआर भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.