नाहन। विधायक नाहन निर्वाचन क्षेत्र डॉ राजीव बिंदल ने कहा की कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए आज प्रदेश सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य को मद्देनज़र रखते हुए पूरे प्रदेश में कर्फ्यू लगाने के निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया की इस महामारी से निपटने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है और इसमें आमजन के सहयोग की अति अपेक्षा है ताकि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके।
डॉ बिंदल ने बताया की कर्फ्यू के दौरान किसी भी प्रकार की आवाजाही पर पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा और किसी को भी घर से बाहर निकलने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने बताया की रोज़मर्रा की ज़रूरतों के सामान की दुकानें खुलने की उचित व्यवस्था की जाएगी इसलिए लोगों से अपील है की वह परेशान न हो और कर्फ्यू के दौरान जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Tuesday, September 29