Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सरकार द्वारा जारी किए गए लॉकडाउन व कर्फ्यू के आदेशों की अवहेलना करने पर सिरमौर पुलिस द्वारा किए गये 3 केस दर्ज, वाहन किए जब्त
    हिमाचल प्रदेश

    सरकार द्वारा जारी किए गए लॉकडाउन व कर्फ्यू के आदेशों की अवहेलना करने पर सिरमौर पुलिस द्वारा किए गये 3 केस दर्ज, वाहन किए जब्त

    By Himachal VartaMarch 25, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। आज दिनांक 25-03-2020 को प्रभारी पुलिस चौकी, कच्चा टैंक नाहन ने पुलिस टीम के साथ सरकार द्वारा पारित किए गए कर्फ्यू आदेशों की अनुपालना हेतु दिल्ली गेट, बाजार तथा मोहल्ला गोविंदगढ़ आदि की तरफ गश्त व चैंकिग पर रवाना थे तो पुलिस टीम को मोहल्ला गोविंदगढ़ में कुछ लोग गली में आते-जाते दिखाई दिये, जिस पर पुलिस टीम ने गली में जाकर चैक किया तो पाया कि श्रीमति छिंदर कौर, पत्नी फतेह सिंह निवासी मोहल्ला गोविंदगढ़ अपने घर पर एक भंडारे का आयोजन कर रही थी तथा श्रीमति गुरमीत कौर के घर के आँगन में बड़े-2 बर्तनों में भंडारे के लिए खाना बनाया जा रहा था। मौके पर अर्जुन सिंह पुत्र फतेह सिंह तथा सतीश पुत्र लाल सिंह भी उपस्थित थे। इसके अलावा कुछ अन्य लोग भी एकत्रित हुये थे, जो पुलिस टीम को देखकर तितर-बितर हो कर चले गए। इस तरह वाइरस का संक्रमण का खतरा होते हुये भी इन लोगों द्वारा सरकार द्वारा पारित लॉकडाउन व कर्फ्यू आदेशों तथा धारा 144 की अवहेलना करना पाया गया। जिस पर उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना सदर नाहन में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया। इस मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

    उधर दूसरी घटना, पुलिस चौकी कच्चा टैंक नाहन की पुलिस टीम सरकार द्वारा पारित किए गए कर्फ्यू आदेशों को आम लोगों को सूचित करने हेतू तथा गश्त व (लॉकडाउन) की अनुपलना करवाने के लिए कच्चा टेंक चौंक मौजूद थे तो करीब 10-30 बजे कैंट रोड नाहन की तरफ से एक स्कूटी नं0 एचपी-71-7668 आई जिसे रोका गया तथा स्कूटी चला रहे व्यक्ति का नाम पता पूछा जिसने अपना नाम शिवांशू लोहिया पुत्र श्री सुभाष लोहिया रिहायश मकान नं0 1064/8 छोटा चौक नाहन जिला सिरमौर बतलाया। उससे स्कूटी पर चला कर घूमने का कारण पूछा जो सन्तोष जनक उत्तर न दे सका और बेवजह घूमते हुये धारा 144 सीआरपीसी व जिलाधीश महोदय द्वारा पारित लॉकडाउन आदेशों की अवहेलना करके व संक्रमण रोग फैलने की सम्भावना करता हुआ पाया गया। इसके चलते उपरोक्त शिवांशू लोहिया के विरुद्ध पुलिस थाना सदर नाहन में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अभियोग पजीकृत किया जाकर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है तथा आरोपी का वाहन भी जब्त कर लिया गया है।

    तीसरी घटना, हि0प्र0 सरकार द्वारा कोरोना वायरस के फैलने से रोकने के सम्बन्ध मे कर्फ्यू / लॉकडाउन के लिए पारित आदेशों की अनुपलना हेतु एसएचओ पुलिस थाना राजगढ़, पुलिस टीम के साथ इलाका में सनौरा आदि की तरफ गश्त व चैंकिग पर रवाना थे तो सनौरा चौक राजगढ़ में शर्मा जरनल स्टोर खुला पाया गया। इस पर काऊंटर पर खड़े व्यक्ति (दुकानदार) राजू शर्मा पुत्र श्री चेत राम रिहायश बटोल डाकघर सनौरा द्वारा सरकार द्वारा करोना वायरस गम्भीर बीमारी को फैलाने से रोकने के लिए पारित कर्फ्यू आदेशों व जिला मैजिस्ट्रैट सिरमौर द्वारा धारा 144 लगाई गई शर्तों की अवहेलना की गई है इसकी अवहेलना से यह गम्भीर कोरोना वायरस फैलने की आंशका है। इस पर आदेशों की अवहेलना व घोर लापरवाही करने के लिए राजू शर्मा उपरोक्त के विरुद्ध पुलिस थाना राजगढ़ में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अभियोग पजीकृत किया जाकर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.