ददाहू। एसएचओ ददाहू देवी सिंह ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत ददाहू बाजार में 10:00 बजे से 1:00 बजे तक कर्फ्यू ढील के दौरान बाजार में अपनी दिनचर्या का सामान जैसे दूध, राशन, फल सब्जी तथा दवाइयां इत्यादि खरीद रहे लोगों से अपील करते हुए कहा कि आवश्यकता अनुसार सामान खरीदें। इसके अलावा एक परिवार से केवल एक सदस्य ही खरीदारी करने आए और सोशल डिस्पेंसिंग का विशेष ध्यान रखें तथा आपस में 1 मीटर से अधिक की दूरी बनाए रखना सुनिश्चित करें ताकि इस महामारी के संक्रमण से बचा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान किसी भी स्थान पर एक समय में 4 से ज्यादा व्यक्ति इकट्ठे ना हो। मुंह पर मास्क जरूर लगाएं और जो व्यक्ति सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए नहीं पाया जाएगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यहां लोग ददाहू पुलिस के प्रति सहानुभूति जताते हुए सुने गए कि ददाहू पुलिस जनता को पूरा सहयोग दे रही है तथा इस महामारी से बचने के बारे में बड़ी संजीदगी के साथ समझाती भी दिख रही है।
Breakng
- युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
- ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
- आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
Friday, June 19