Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»28 मार्च से प्रतिदिन कर्फ्यू में ढील अब केवल तीन घंटों के लिए . डॉ परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    28 मार्च से प्रतिदिन कर्फ्यू में ढील अब केवल तीन घंटों के लिए . डॉ परूथी

    By Himachal VartaMarch 27, 2020
    Facebook WhatsApp

    अब प्रातः 10ः30 से लेकर दोपहर 1ः30 तक खुलेंगी दुकानें
    60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग घर से न निकलें
    नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर.के. परूथी ने बताया की सिरमौर जिला में आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कर्फ्यू में ढील के समय में बदलाव किया गया है। पहले यह ढील 6 घंटे के लिए दी गयी थी जिसे अब 3 घंटे करने का निर्णय लिया गया है।
    उन्होंने बताया की आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के दृष्टिगत मिले निर्देशों के बाद यह निर्णय लिया गया है की 28 मार्च से आगामी आदेशों तक प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक प्रतिदिन रोजमर्रा का सामान खरीदने के लिए दुकानें खुली रहेंगी। उन्होंने कहा की इस तीन घंटे की ढील के दौरान आमजन बाजार से अपनी दिनचर्या का सामान जैसे दूध, राशन, फल, सब्जी तथा दवाइयां इत्यादि की खरीदारी कर सकते है।
    उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आवश्यकता अनुसार ही सामान खरीदे तथा व्यर्थ में सामान का भण्डारण न करे। इसके अलावा एक परिवार से केवल एक सदस्य ही खरीदारी करने बाहर निकले और वो भी बिना वाहन के और सोशल डिस्टैंसिंग का विशेष ध्यान रखे तथा आपस में एक मीटर से अधिक की दूरी बनाऐ रखना सुनिश्चित करें ताकि इस महामारी के संक्रमण से बचा जा सके। उन्होंने अपील करते हुए कहा की 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग खरीदारी के लिए बाहर न निकलें।
    उन्होने बताया कि यह ढील केवल रोजमर्रा की जरुरी वस्तुएं खरीदने के लिए दी जा रही है इसलिए लोग खरीदारी पूरी होते ही तुरंत अपने घरों में वापिस चले जाएं। इस दौरान कोई भी व्यक्ति इधर-उधर न घूमे व किसी भी स्थान पर एक समय में 4 से ज्यादा व्यक्ति इक्ठठे न हो। अगर कोई व्यक्ति सोशल डिस्टैंसिंग की पालना करते हुए नहीं पाया जाता है तो उसके विरूद्व कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.