Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»भारत के राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति ने लिया राज्यों की तैयारियों का जायजा
    हिमाचल प्रदेश

    भारत के राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति ने लिया राज्यों की तैयारियों का जायजा

    By Himachal VartaMarch 27, 2020
    Facebook WhatsApp

    कोरोना वायरस को लेकर वीडियो काॅन्फ्रेंस
    शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां राष्ट्रपति भवन और राजभवन के बीच आयोजित डिजिटल वीडियो काॅन्फ्रेंस में भाग लिया।
    भारत के राष्ट्रपति, राम नाथ कोविंद ने नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में अपने कार्यालय से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों और उप-राज्यपालों को संबोधित किया, और उनके साथ कोविड-19 को लेकर तैयारियों व उठाए गए एहतियाती कदमों की जानकारी ली।

     

    भारत के राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति द्वारा राज्यपालों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंस में उठाए गए मुख्य बिन्दु:

    वित्त मंत्री द्वारा घोषित 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये का पैकेज लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए।
    गरीब और जरूरतमंद को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए तथा कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहना चाहिए।
    आवश्यक आपूर्ति को बनाए रखा जाना चाहिए।
    सामुदायिक रसोई और चिकित्सा आपूर्ति रेडक्राॅस के माध्यम से शुरू की जाएगी।
    गैर सरकारी संगठन और धार्मिक और धर्मार्थ संगठनों को शामिल किया जाना चाहिए।
    प्रवासी श्रमिकों की मदद की जाए।
    लोगों से किताबें, योग, आध्यात्मिक गतिविधियाँ पढ़कर घर पर समय बिताने के लिए कहें।
    नामित विक्रेताओं के माध्यम से घर तक सामान उपलब्ध करवाने के लिए मोबाइल वेंडिंग सेवाएं शुरू की जानी चाहिए।

    वीडियो काॅन्फ्रेस के समापन पर माननीय राष्ट्रपति द्वारा दी गई टिप्पणी:

    राज्यपालों को स्थिति की निगरानी और मार्गदर्शन करना चाहिए और राज्य सरकारों को नियमित रूप से सलाह देनी चाहिए।
    राज्यपाल स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रतिदिन या दो दिनों में एक बार मुख्यमंत्री से बात कर सकते हैं।
    यदि संभव हो तो राजभवन में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की जा सकती है, जहाँ मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और अन्य महत्वपूर्ण कार्यकर्त्ता (यदि आवश्यक हो) माननीय राज्यपालों के साथ स्थिति और तैयारियों पर चर्चा कर सकते हैं।

    इस अवसर पर, राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर स्थिति नियंत्रण में है और वह स्वयं भी नियमित रूप से स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव तथा अन्य अधिकारियों के निरंतर सम्पर्क में हैं। प्रदेश में पूर्ण समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे निर्देर्शों पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश के उपायुक्तों तथा अन्य अधिकारियों के साथ टेली कांफ्रेंस के माध्यम से प्रबंधों की समीक्षा की है और उचित दिशा-निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस संकट के समय में विशेष रूप से जनजातीय लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए सरकार को सुझाव दिए हैं, जिनपर अमल किया जा रहा है। उन्हें खाद्यान्न और अन्य सामग्री की कोई कमी न हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, सेना के उच्च अधिकारियों के साथ बात करके उनकी तैयारी की भी जानकारी ली गई है।

    श्री दत्तात्रेय ने कहा कि उन्होंने मजदूरों, असंगठित क्षेत्र के कर्मियों, और प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में सरकार के प्रबंधों की समीक्षा कर के अधिकारियों को उचित आदेश दिए हैं। उनके लिए राशन, दवाओं, भोजन, और पानी की समुचित व्यवस्था बनाये रखने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक 2248 लोग विदेश से आये हैं, इन सब को निगरानी में रखा गया है। इनमे से 633 लोग असिमटोमेटिक थे, जिन्होंने 28 दिन की कोरांटीन अवधि पूरी कर ली है। 184 लोग राज्य छोड़ कर चले गए हैं। 26 मार्च तक प्रदेश में कुल 133 लोगों के सेम्पल जांचे गए हैं जिन में से तीन मामले पाजीटिव पाए गए। इनमें से एक व्यक्ति की 23 मार्च, 2020 को मृत्यु हो गई। यह व्यक्ति 68 वर्षीय तिब्बती था जो अमरीका से आया था। उसके सभी सम्पर्कों की पहचान करके आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। अभी प्रदेश में 1422 लोग घरों में कोरांटीन में हैं। प्रदेश मे सभी जरूरी सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। राशन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। स्वास्थ्य संस्थानों में मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल-आइसोलेशन वार्ड बना दिए गए हैं।

    राज्यपाल ने कहा कि राज्य स्तर पर इस महामारी को देखते हुए रेडक्राॅस की भूमिका को लेकर बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। रेडक्राॅस की सभी शाखाओं और स्वयंसेवकों को उपायुक्तों के मार्गदर्शन में काम करने को कहा गया है। रेडक्राॅस शाखाएं जिलों में गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन, पानी, दवाइयां आदि उपलब्ध करवा रही हैं। रेडक्राॅस सोसाइटियों द्वारा जिला स्तर पर स्वयं सेवी संगठनों के साथ मिल कर मास्क, प्रोटेक्टिव गियर आदि बनाने का काम भी शुरू किया है जो चिकित्सकों के सहयोगियों और सफाई कर्मियों के लिए उपयोगी हैं।

    राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर, राजभवन के अधिकारी और एनआईसी के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.