नाहन। पुलिस के सामने कर्फ्यू के दौरान सामाजिक दूरी बनवाए रखना बड़ी चुनौती है। सीमित संसाधनों में फील्ड में जुटे खाकी कर्मियों को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है, लेकिन आलोचनाओं से बेपरवाह पुलिस अपने मकसद को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है, ताकि जान है तो जहान है, पंक्तियों को सार्थक किया जा सके।
सिरमौर पुलिस ने घर पर अकेले रह रहे 60 साल से ऊपर के नागरिकों के लिए घर पर ही दवाएं व राशन इत्यादि उपलब्ध करवाने का बीड़ा भी उठाया है। सिरमौर में व्यक्ति सामान को नजदीकी दुकान से खुद चुनेगा। साथ ही लेन-देन की बात फोन पर स्वयं ही करेगा। इसके बाद पुलिस घर तक सामान पहुंचाएगी। अहम बात यह है कि अगर कोई व्यक्ति पैसे देने में असमर्थ होगा तो पुलिस ही प्रबंध कर देगी। सिरमौर में 112 हेल्पलाइन पर कॉल कर सुविधा ली जा सकती है। इसके अलावा पुलिस नियंत्रण कक्ष में 01702-222223 के अलावा व्हाटसएप नंबर 76500-002024 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
Breakng
- युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
- ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
- आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
Friday, June 19