Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रदेश में 17 लोगों के कोविड-19 के प्रति जाॅंच के सैंपल निगेटिव पाए गए
    हिमाचल प्रदेश

    प्रदेश में 17 लोगों के कोविड-19 के प्रति जाॅंच के सैंपल निगेटिव पाए गए

    By Himachal VartaMarch 28, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने आज प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब तक प्रदेश में कुल 2409 लोग दूसरे देशों से आए हैं जिनमें से 688 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर दिया है जबकि 1476 लोग अभी भी निगरानी में हैं। इनमें 179 लोग प्रदेश छोड़ की भी जा चुके है। आज प्रदेश में 17 लोगों के कोविड-19 के प्रति जाॅंच के नमूने लिए गए थे तथा सभी की जाॅंच की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है अब तक कुल 150 लोगों की जाॅंच की जा चुकी है।

    उन्होंने कहा कि पूर्व में जो दो व्यक्ति कोविड-19 के प्रति पाॅजिटिव पाए जाने के उपरान्त टाण्डा मेडिकल काॅलेज में उपचाराधीन है। उनमें से एक रिपोर्ट कोविड-19 के प्रति नेगिटिव हो चुकी है। उन्होंने बताया कि आईटी विभाग स्वास्थ्य विभाग के लिए एक नई वेब एप्लीकेशन बना रहा है, जिसमें सभी गृह निगरानी में रखे गए लोगों की जानकारी उपलब्ध होगी।

    आर.डी. धीमान ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इस वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए वृह्द सूचना, शिक्षा एवं सम्प्रेषण गतिविधियाॅं संचालित कर रहा है जिसके माध्यम से जनसाधारण को विभाग द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि कोविड-19 के संक्रमण को रोका जा सके।

    उन्हानें जनसाधारण से आह्वान किया है कि वे मास्क और हैंड सेनेटाईजर खरीदकर अपनी आर्थिकी पर बोझ न डाले, बल्कि अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान दें। लोग साबुन से समय-समय पर हाथ धोते रहें। छींकनें और खाॅंसने के दौरान शिष्टाचार का पालन करें। यह आवश्यक नहीं कि हैंड सेनेटाईजर लेना आवश्यक है। यदि यह उपलब्ध न भी हो तो साबुन से सही तरह अपने हाथ धोने की आदत अपना कर इस रोग के संक्रमण से बच सकते हैं। यदि खांसी या बुखार है तो किसी के सम्पर्क में न आएं और सार्वजनिक स्थानों पर न थूंॅके। अगर लोग अस्वस्थ महसूस करते है तो नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र या चिकित्सक से सम्पर्क कर सकते हैं।

    उन्हानें कहा कि यह जरूरी नहीं की खांसी या बुखार केवल कोरोना वायरस के ही लक्षण हों, ये किसी अन्य बीमारी के लक्षण भी हो सकते हैं, इसलिए कोरोना वायरस की सही जानकारी एवं सुरक्षा के दिशा-निर्देशों का सजगता से पालन कर लरेग स्वयं और दूसरों को इसके संक्रमण के प्रभाव से सुरक्षित रख सकते है।

    उन्होंने अनुरोध किया है कि कर्फ्यू की ढील के दौरान भी लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें एवं कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सहयोग दे। यदि किसी कारणवश घर से बाहर जाना भी पड़ता है तो अपने बचाव के लिए सजग एवं सतर्क रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.