नाहन। जिला प्रशासन ने शहर नाहन में कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए हुए हैं मगर इन आदेशों को सही ढंग से पालन नहीं हो रहा है। नाहन की गलियों और अन्य क्षेत्रों में लोग खुलेआम घूम रहे हैं जिन पर पुलिस व प्रशासन का कोई भी नियंत्रण देखने को नहीं मिल रहा है। पुलिस मात्र मुख्य बाजार और मुख्य सड़कों पर ही देखी जा सकती है, जहां पर अगर कोई सड़क पर घूमता हुआ देखा जाता है तो उस की डंडों से बिना जांच किए कि वह क्यों घूम रहा है, पिटाई कर रहे हैं जबकि बिना किसी कारण के घूमने वालों की जांच तक नहीं की जा रही है। इसी प्रकार वहां से 17 किलोमीटर दूर कालाअम्ब में लोग खुलेआम सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। यहीं तक ही नहीं लोग वहां की दुकानों में सामान खरीदने के लिए जमघट लगाए देखे गए है जिस कारण कोरोना वायरस के फलने का ज्यादा डर बढ़ गया है मगर प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि हिमाचल के मुख्यमंत्री द्वारा जारी किए गए आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है मगर प्रशासन सोया पड़ा है।
काला अंब में एक दुकान में सामान लेने के लिए उमड़ी भीड़।
Breakng
- युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
- ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
- आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
Friday, June 19
