शिमला। राजस्व एवं आपदा प्रबन्धन समिति और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डीसी राणा ने आज यहां सीएसआईआर- इस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन बायोरिसोर्स टैक्नोलाॅजी (आईएचबीटी), पालमपुर के निदेशक संजय कुमार की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को संस्थान द्वारा तैयार किया गया एल्कोहल आधारित हैंड सेनेटाईजर भेंट किया। इस सेनेटाईजर में एल्कोहल की मात्रा विश्व स्वास्थ्य संगठन के मापदंडों के अनुरूप है।
संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सेनेटाईजर के तैयार होने से कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में लोगों को पर्याप्त मात्रा में हैंड सेनेटाईजर उपलब्ध होंगे। इससे आम जनता को कोविड-19 के संक्रमण से बचने में भी सुविधा मिलेगी।
संस्थान के निदेशक संजय कुमार के अनुसार इस सेनेटाईजर के परिणाम अन्य सेनेटाईजर से बेहतर पाए गए हैं। इसमें प्राकृतिक तेलों और चायपत्ती के घटक शामिल हैं।
मुख्यमंत्री के ओएसडी महेन्द्र धर्माणी और मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Breakng
- युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
- ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
- आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
Friday, June 19