नयी दिल्ली। कोरोना वायरस की महामारी के बीच भारत में जारी लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर शहर छोड़कर गांव जाने को मजबूर हैं। हाइवे व सड़कों पर बड़ी संख्या में मजदूरों के पैदल जाने पर जहां महामारी के और फैलने की आशंका है। वहीं केंद्र सरकार ने राज्यों को को निर्देश दिया है कि वो सुनिश्चित करें कि दूसरे शहरों में लोगों की आवाजाही न हो। केंद्र सरकार ने निर्देश दिया है कि जो लोग भी लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए एक जगह से दूसरी जगह गए हैं, उन्हें कम से कम 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाए। यह निर्देश सभी राज्य सरकारों को जारी कर दिया गया है। उनके लिए खानपान की व्यवस्था भी की जाए और उनके वहां रहने के लिए जरूरी कदम भी उठाए जाएं। लेकिन इस बीच देखा गया है कि प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं। केंद्र की ओर से सभी राज्यों सरकारों को सीमाएं सील करने के लिए कहा गया है। सभी राज्यों को यह भी निर्देश दिया गया है कि हाइवे पर भी किसी तरह का आवगमन नहीं होना चाहिए।
इसके साथ ही सभी राज्यों को इस बात का भी निर्देश दिया गया है कि मजदूरों को उनकी मेहनत का पैसा समय से मिलता रहे और इसमें कोई कटौती नहीं होने पाए। किसी भी मजदूर से इस समय घर का किराया न मांगा जाए। जो लोग छात्रों और मजदूरों से कमरा या घर खाली करने के लिए कहते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
Breakng
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
Tuesday, July 21