Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान‌ मंदिर में डा बिंदल‌‌ द्वारा यज्ञ का आयोजन
    • आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
    • आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
    • केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं : उपायुक्त
    • मातृ दिवस पर करियर अकादमी स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम
    • चरस तस्कर को दस साल का कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, May 10
    Himachal Varta
    Home»देश»लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की
    देश

    लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की

    By Himachal VartaMarch 29, 2020
    Facebook WhatsApp

    ‘मन की बात 2.0’ की 10वीं कड़ी में प्रधानमंत्री का संबोधन

    मन की बात में वार्ता करते पीएम नरेंद्र मोदी।

    नयी दिल्ली। ‘मन की बात 2.0’ की 10वीं कड़ी के अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कड़े फैसले लेने के लिए माफी मांगी और कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में कड़े फैसले लेने की आवश्यकता थी।
    उन्होंने कहा कि भारत के लोगों को सुरक्षित रखना महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि साथ मिलकर भारत कोविड-19 को हरा देगा।
    लॉकडाउन लोगों और उनके परिवार को सुरक्षित रखेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग ‘अलग-अलग रहने’ का पालन नहीं कर रहे हैं उन्हें मुसीबतें झेलनी पड़ सकती हैं।
    आज “मन की बात” कार्यक्रम में अपने विचारों को साझा करते हुए कहा कि उन्हें इस बात का खेद है कि लॉकडाउन के कारण लोगों विशेषकर गरीबों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों के लिए सहानुभूति व्यक्त की और कहा कि 130 करोड़ की आबादी वाले भारत जैसे देश में कोई अन्य विकल्प नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि कड़े फैसले लेने पड़े क्योंकि यह जीवन या मृत्यु का प्रश्न था और यह देखते हुए कि पूरी दुनिया किस दौर से गुजर रही है।
    उन्होंने एक सूक्ति का उद्धरण दिया, “एवं एवं विकार अपि, तरुन्हा साध्यते सुखम।” इसका अर्थ है बीमारी और इसकी विपत्ति को शुरूआत में ही खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब बीमारी असाध्य हो जाती है तो इसका इलाज मुश्किल हो जाता है। कोरोनावायरस ने दुनिया को बांध दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा, “यह ज्ञान, विज्ञान, अमीर, गरीब, सामर्थवान, कमजोर- सभी को चुनौती दे रहा है। यह किसी एक देश की सीमा तक सीमित नहीं है और यह किसी क्षेत्र या मौसम का भी विभेद नहीं कर रहा है।”
    प्रधानमंत्री ने इसे खत्म करने के संकल्प के साथ एकजुट होने के लिए पूरी मानवता का आह्वान किया क्योंकि इस वायरस से पूरी मानव जाति के विनाश का खतरा बन गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लॉकडाउन का पालन करना दूसरों की मदद करना नहीं बल्कि स्वयं को सुरक्षित रखना है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अगले कुछ दिनों तक अपने व अपने परिवार की सुरक्षा करें और लक्ष्मण रेखा का पालन करें।
    प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग लॉकडॉउन का उल्लंघन कर रहे हैं क्योंकि वे मामले की गंभीरता को समझने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की और कहा कि ऐसा नहीं होने पर हमें कोरोनावायरस की विपत्ति से अपने आप को बचाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने एक उक्ति का जिक्र किया, “आरोग्यम परम भाग्यम्, स्वास्थम् सर्वार्थ साधनम्।” इसका अर्थ है अच्छा स्वास्थ्य सबसे बड़ा सौभाग्य है। उन्होंने बल देते हुए कहा कि दुनिया में खुशी का एक मात्र रास्ता अच्छा स्वास्थ्य है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान‌ मंदिर में डा बिंदल‌‌ द्वारा यज्ञ का आयोजन
    • आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
    • आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
    • केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं : उपायुक्त
    • मातृ दिवस पर करियर अकादमी स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.