नयी दिल्ली/शिमला। दिल्ली में हिमाचल प्रदेश सरकार के उप-आवासीय आयुक्त विवेक महाजन ने आज जानकारी दी कि दिल्ली एनसीआर में फंसे प्रदेश के लोगों की सहायता के लिए हिमाचल भवन, नई दिल्ली में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो रात-दिन कार्य करेगा।
उन्होंने कहा कि इस नियंत्रण कक्ष में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक दूरभाष संख्या 011-23716574, 23711964 और 24105386 पर सम्पर्क किया जा सकता है। सायं 5 बजे से प्रातः 10 बजे तक हेल्पलाइन नम्बर 011-23716124-27 और 011-24105386-88 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
विवेक महाजन ने कहा कि हिमाचल चैप्टर सृजित किया गया है, जिसमें हिमाचल के विशिष्ट नागरिक और गैर सरकारी संस्थाएं शामिल हैं, जो दिल्ली एनसीआर में फंसे अपने-अपने क्षेत्रों के लोगों की सहायता करने लिए आगे आए हैं।
Breakng
- नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
- युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
- ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
- आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
Friday, June 19