Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान‌ मंदिर में डा बिंदल‌‌ द्वारा यज्ञ का आयोजन
    • आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
    • आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
    • केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं : उपायुक्त
    • मातृ दिवस पर करियर अकादमी स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम
    • चरस तस्कर को दस साल का कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, May 11
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»डा. बिन्दल द्वारा नाहन क्षेत्र में अभावग्रस्त लोगों के लिए राशन किट रवाना
    हिमाचल प्रदेश

    डा. बिन्दल द्वारा नाहन क्षेत्र में अभावग्रस्त लोगों के लिए राशन किट रवाना

    By Himachal VartaMarch 30, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन क्षेत्र में 475 राशन किटें अभावग्रस्त लोगों को वितरित
    नाहन। विधायक नाहन एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कफर्यू और लॉकडाउन के दौरान गरीब, जरूरतमंद और श्रमिकों को भोजन की व्यवस्था के दृष्टिगत आज नाहन से चिन्हित जरूतमंदों को देने के लिए ‘‘राशन किटों’ के साथ कार्यकर्ताओं को रवाना किया। डा. बिन्दल ने आज प्रातः राशन किट स्टोर में व्यक्तिगत पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को जरूरतमंद लोगों तक समय रहते राशन पहुंचाने के लिए कहा।
    उल्लेखनीय है प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा के राष्ट्रीय आहवान पर हिमाचल प्रदेश की 7793 बूथों पर चिन्हित गरीब और अभावग्रस्त लोगों को 15 दिनों का निशुल्क राशन पहुंचाने की एक बहुत बड़ी मुहिम आरम्भ की गई है।
    डा. बिन्दल ने बताया कि आज नाहन से 475 राशन किटों को क्षेत्र के विभिन्न भागों के लिए कार्यकर्ताओं के साथ रवाना किया जिसे विभिन्न क्षेत्रों में बांटा गया। इसके अलावा 250 लोगों को बना बनाया भोजन भी वितरित किया गया।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश में 7793 बूथों पर बूथवार निर्धन और अभावग्रस्त परिवारों को ‘राशन किट’ बांट रही है जिसमें 10 किलो आटा, 5 किलो चावल, 2 किलो दाल, 1 किलो तेल, 1 किलो चीनी व 1 किलो नमक शामिल है।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नडडा के आहवान के दृष्टिगत भाजपा कार्यकर्ताओं में अभावग्रस्त लोगों की सेवा और सहायता करने का जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि आने वाले एक दो दिनों में लगातार अधिक जरूरतमंदों को राशन किट पहुंचाने के कार्य में गति आएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान‌ मंदिर में डा बिंदल‌‌ द्वारा यज्ञ का आयोजन
    • आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
    • आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
    • केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं : उपायुक्त
    • मातृ दिवस पर करियर अकादमी स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.