शिमला। देश में कोविड-19 महामारी के कारण लाॅकडाउन की स्थिति के मद्देनजर, प्रदेश सरकार ने दिल्ली में हिमाचल भवन और हिमाचल सदन को संचालित करने का निर्णय लिया है ताकि दिल्ली एनसीआर में फंसे प्रदेश के विद्यार्थियों और अन्य लोगाें को भोजन और ठहरने की सुविधा दी जा सके।
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि चंडीगढ़ में भी हिमाचल भवन में इसी प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
प्रवक्ता ने कहा कि आवश्यक जानकारी के लिए हिमाचल भवन दिल्ली में विशेष कार्यकारी अधिकारी सुशील सिंगला (98685-39423) अथवा उप-आवासीय आयुक्त विवेक महाजन (88028-03672, 011-23711964) से सम्पर्क किया जा सकता है। हिमाचल भवन चण्डीगढ़ के प्रबन्धक अनिल कपूर (81463-13167) अथवा रिसैपशनिस्ट महेन्द्र चैहान (99888-98009, 0172-5000104, 0172-2638278) से सम्पर्क किया जा सकता है।
Breakng
- राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान मंदिर में डा बिंदल द्वारा यज्ञ का आयोजन
- आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
- आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
- केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं : उपायुक्त
- मातृ दिवस पर करियर अकादमी स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम
- चरस तस्कर को दस साल का कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा
Sunday, May 11