जिला में 1556 परिवारों ने अभी तक उठाया होम डिलीवरी सेवा का फायदा
नाहन। जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा अभी तक 50 लोगों, जो की काला आम और पौंटा साहिब की सीमाओं से जिला में प्रवेश करना चाह रहे थे, को 14 दिन के क्वारंटाइन में रखा है। इन 50 लोगों में से 13 लोग काला आम क्वारंटाइन केंद्र में तथा 37 लोग पौंटा साहिब क्वारंटाइन केंद्र में रखे गए हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया की काला आम के हिमालयन कॉलेज में और पौंटा साहिब गुरुद्वारा में 400-400 लोगों की क्वारंटाइन व्यवस्था चालू कर दी गई है। इसके इलावा, रैन बसेरा राजगढ़ में, किसान भवन ददाहू में और नैना टिककर में शेल्टर होम बनाये गए हैं जहाँ जरूरत पड़ने पर लोगों को रखा जाएगा।
उन्होंने बताया की जिला में 1556 परिवारों ने अभी तक होम डिलीवरी सेवा का फायदा उठाया है। उन्होंने बताया की किराने का सामान 865 परिवारों तक 108 वेंडर्स द्वारा पहुँचाया गया है तथा फल और सब्जियों के 17 वेंडर्स द्वारा 362 परिवारों को सुविधा मुहैया करवाई गई है। इसी प्रकार, दवाईओं के 156 वेंडर्स द्वारा 362 परिवारों को उनके घरद्वार पर दवाइयां उपलब्ध करवाई गई हैं।
Breakng
- युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
- ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
- आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
Friday, June 19