Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»दिल्ली में गैर-सरकारी संस्थाओं से हिमाचलवासियों की मदद का अनुरेाध
    हिमाचल प्रदेश

    दिल्ली में गैर-सरकारी संस्थाओं से हिमाचलवासियों की मदद का अनुरेाध

    By Himachal VartaMarch 31, 2020
    Facebook WhatsApp

    नयी दिल्ली/शिमला। उप-आवासीय उपायुक्त ने आज नई दिल्ली में जानकारी दी कि एनसीआर दिल्ली स्थित विभिन्न हिमाचली गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से फोन पर संपर्क कर आग्रह किया गया है कि वे संकट की इस घड़ी में आगे आएं और लाॅकडाउन के कारण दिल्ली एनसीआर में फंसे हिमाचलवासियों की सहायता करें। उन्होंने उनसे इस जरूरत की घड़ी में मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए उदारतापूर्वक दान करने का भी अनुरोध किया।
    उन्होंने कहा कि हिमाचल सोशल बाॅडीज फेडरेशन ने भोजन और ठहरने की सुविधा प्रदान करने के लिए धर्मशाला की पेशकश की है, जिससे इसमें 50 लोगों को शामिल करने की क्षमता है।
    विवेक महाजन ने इस नेक कार्य के लिए फेडरेशन के उपाध्यक्ष के.आर वर्मा का धन्यवाद किया है।
    इसके अलावा, दिल्ली में गठित हिमाचल चैप्टर के विभिन्न अन्य सदस्यों ने भोजन, राशन, दवाइयां और अन्य राहत उपायों को वितरित करने के लिए विभिन्न प्रस्ताव प्रस्तुत किए हैं।
    विवेक महाजन ने उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें समय पर मदद के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि पूरी दिल्ली को विभिन्न जोन में विभाजित किया गया है और हिमाचल से जुड़े प्रतिनिधियों को अपने संबंधित क्षेत्रों में लोगाें की जरूरतों को देखने के लिए कहा गया है।
    उन्होंने दिल्ली में फंसे हिमाचलियों के लिए प्रभावी निगरानी और समय पर मदद के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है।
    उन्होंने कहा कि क्षेत्रवार अधिकारियों की सूची नियंत्रण कक्षों में रखी गई है। उन्होंने कहा कि जरूरत के समय लोग आवासीय उपायुक्त कार्यालय के नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन से कभी भी संपर्क कर सकते हैं।
    विवेक महाजन ने विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि दिल्ली में हिमाचलियों ने प्रभावी सामुदायिक भागीदारी का एक उदाहरण दिया है जिसका अनुकरण इस जरूरत के समय में दूसरे भी कर सकते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.