Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर में 1 से 7 अप्रैल तक कोरोना संक्रमण का घर-घर जाकर किया जाएगा सर्वे – डॉ परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर में 1 से 7 अप्रैल तक कोरोना संक्रमण का घर-घर जाकर किया जाएगा सर्वे – डॉ परूथी

    By Himachal VartaMarch 31, 2020
    Facebook WhatsApp
    नाहन में उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने मंगलवार को आयोजित जिला टास्कफोर्स समिति की बैठक अध्यक्षता करते हुए।

    उपायुक्त की लोगों से अपील सर्वे में करें सहयोग
    नाहन। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों अनुसार कोरोना वायरस को लेकर जिला सिरमौर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2020 तक एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत कोरोना संक्रमण की जांच को लेकर घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा।
    इस आशय की जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने आज यहाँ आयोजित जिला टास्कफोर्स समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
    उन्होंने बताया कि सर्वे की जिम्मेदारी आशा वर्कर्स व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जा रही है जिनके द्वारा 616 आशा गांवों में हरेक व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री व स्वास्थ्य की जांच कि जाएगी। सर्वे का कार्य सुबह 9 से शाम 4 बजे के बीच किया जाएगा और प्राप्त जानकारी को गूगल फार्म में भरा जाएगा। शाम साढ़े 4 बजे के बाद कोई फार्म नहीं भरा जाएगा। सर्वे टीम घर-घर जाकर परिवारों को कोरोना वायरस से बचने की जानकारी के साथ ही मास्क के सही तरीके से निष्पादन पर भी जागरूक करेगी और कोरोना वायरस के लक्षणों और सावधानियों से सम्बंधित जागरूकता सामग्री भी वितरित करेगी।
    उन्होंने बताया की सर्वे टीम की निगरानी खंड स्तर पर खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा की जाएगी और जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला निगरानी अधिकारी द्वारा की जाएगी। हर रोज एक खंड स्तरीय निगरानी टीम कम से कम 10 घरों में जाकर यह सुनिश्चित करेगी की सर्वे टीम द्वारा सर्वे किया गया है।
    टीम द्वारा सर्वे किए गए घरों को सी-1, सी-2, सी-3 में वर्गीकृत किया जाएगा। पिछले 28 दिन में अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले व कोरोना पॉजीटिव लोगों के संपर्क में आने वाले लोग जिन्हे निगरानी में नहीं रखा गया है, उन्हें ए,बी,सी केटेगरी में पूरी जानकारी के साथ आवश्यक कार्यवाई के लिए रखा जाएगा। टीम द्वारा ऐसे सभी केसेस जिनमें कोरोना जैसे लक्षण पाया गया है लेकिन जिनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है और जो किसी कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में भी नहीं आये, की जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थान के अधिकारी को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सर्वे टीम के लिए ट्रिपल लेयर मास्क की व्यवस्था की जाएगी।
    डॉ परूथी ने लोगों से अपील करते हुए कहा की वह इस सर्वे में सहयोग करें और सही जानकारी सर्वे टीम को मुहैया करवाएं ताकि कोरोना वायरस पर शीघ्रता से नियंत्रण पाया जा सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.