Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सरकार द्वारा जारी किए गए लाॅकडाउन व कर्फ्यू के आदेशों की अवहेलना करने पर सिरमौर पुलिस द्वारा किए गये केस दर्ज, वाहन किए गए जब्त
    हिमाचल प्रदेश

    सरकार द्वारा जारी किए गए लाॅकडाउन व कर्फ्यू के आदेशों की अवहेलना करने पर सिरमौर पुलिस द्वारा किए गये केस दर्ज, वाहन किए गए जब्त

    By Himachal VartaApril 1, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। आज को प्रभारी पुलिस थाना रेणुका जी पुलिस टीम के साथ सरकार द्वारा पारित किए गए कर्फ्यू आदेशों की अनुपलना हेतु इलाका में गश्त व चैंकिग पर रवाना थे तो पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सुचना प्राप्त हुई कि ददाहु में यूको बैंक के साथ नरेश कुमार के सीमेंट स्टोर के पास एक Pickup नंबर HP-71-8533 में सीमेंट लोड किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर एसएचओ पुलिस टीम के साथ तुरन्त मौका पर पहुँचे तथा उपरोक्त पिकअप को चैक करने पर उसमें सीमेंट के कुल 20 कट्टे लोड पाये गये। उपरोक्त Pickup चालक चालक प्रकाश चन्द R/O गांव क्यारिक, PO कोटीधमान, तहसील ददाहु, जिला सिरमौर तथा दुकानदार नरेश कुमार द्वारा सरकार के लॉकडाउन व कर्फ्यू आदेशों (धारा 144 Cr.P.C) की अवहेलना करना पाया गया। जिस पर उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना रेणुका जी में अभियोग पजीकृत किया जाकर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। मामले में इस्तेमाल की जा रही Pickup नंबर HP-71-8533 को भी पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है।

    वहीं दूसरी घटना आज पुलिस थाना संगड़ाह की पुलिस टीम सरकार द्वारा पारित किए गए कर्फ्यू आदेशों की अनुपलना हेतु काली मिटटी बाजार संगड़ाह में नाका पर मौजूद थी तो उसी समय हरिपुरधार की तरफ से एक व्यक्ति टैम्पु / छोटा हाथी न0 UK 16CA-1070 को लेकर आया। पूछताछ करने पर टैम्पु / छोटा हाथी के चालक मोहम्मद सलीम R/O जामनीपुर, विकासनगर, जिला देहरादून, उत्तराखण्ड बताया तथा बताया कि यह आज दिनांक 01-04-2020 को पावंटा साहिब से सब्जी लेकर हरिपुरधार गया था। इस संबंध में टैम्पु / छोटा हाथी के चालक से सब्जी को परिवहन करने बारे प्रशासनिक अधिकारियों की अनुमति मांगी गई तो इस संबंध में कोई भी दस्तावेज़ न कर सका। उपरोक्त टैम्पु / छोटा हाथी के चालक मोहम्मद सलीम द्वारा इस तरह वायरस के फैलने का खतरा होते हुये तथा सरकार के लाकडाउन व कर्फ्यू आदेशों (धारा 144 Cr.P.C) की अवहेलना करना पाया गया। जिस पर उपरोक्त वाहन को जब्त किया गया है तथा आरोपी मोहम्मद सलीम के विरुद्ध पुलिस थाना संगड़ाह में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अभियोग पजीकृत किया जाकर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

    वहीं तीसरी घटना में एक व्यक्ति ने 112 पुलिस कंट्रोल रूम नाहन के माध्यम पुलिस थाना कालाआम्ब में शिकायत प्राप्त हुई कि मोगीनन्द में स्थित एनटीसी फैक्ट्री में काम चल रहा है। जिस सुचना के आधार पर पुलिस टीम को तुरंत मौका पर भेजा गया तथा पुलिस टीम द्वारा चैक करने पर प्लांट को चालू हालत में पाया। प्लांट में मौजूद कामगारों से पूछताछ करने पर पता चला कि यह प्लांट सुपरवाइजर प्रेम लाल, एचआर अंकुर व फैक्ट्री मालिक के दिशा निर्देशों पर चलाया गया गया था। जिस पर उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पुलिस थाना कालाआम्ब में अभियोग पजीकृत किया जाकर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.