कर्फ्यू और लॉक डाउन की अनुपालन के लिए सिरमौर की जनता का जताया आभार
नाहन। नाहन के विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज जिला सिरमौर में कर्फ्यू और लॉकडाउन के मद्देनजर उपायुक्त और एसपी सिरमौर के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डा. राजीव बिन्दल ने इसके उपरांत नाहन से लेकर पांवटा तक एसडीएम, डीएसपी और बीडीओ के साथ प्रबन्धों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर पांवटा के विधायक श्री सुख राम चौधरी व चंद चुने हुए जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
डा. राजीव बिन्दल ने का कि जिला में यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी लोगों को राशन, दवाई और स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा मिले। उन्हाेंने कहा कि यह पाया गया कि सरकार के प्रयासों से व्यवस्थाएं ठीक चल रही हैं।
डा. बिन्दल ने अनेक स्थानों पर क्वारंटिन किए गए लोगों की पूर्ण जानकारी सम्बन्धित अधिकारियों से हासिल की। डा. बिन्दल ने जिला सिरमौर की जनता का धन्यवाद किया जो कर्फ्यू और लॉकडउन की अनुपालना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो अनेक प्रकार की असुविधाएं उन्हें झेलनी पड़ी हैं उसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं। उन्होंने कहा कि वह आशा करते हैं कि सभी लोग प्रदेश और राष्ट्रहित में कर्फ्यू के निर्णय की अनुपालना करेंगे।
डा. बिन्दल ने बताया कि सिरमौर जिला में आज 905 राशन किट और 1050 पका हुआ भोजन अभावग्रस्त और जरूरतमंदों में वितरित किया गया।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Tuesday, September 29