नाहन। जिला सिरमौर के क्षेत्र कौलांवाला भूड में स्थापित की गई मस्जिद में काफी मात्रा में लोगों के जमा होने का समाचार मिला है। जिस कारण लोगों में काफी दहशत का माहौल कोरोना को ले लेकर पैदा हो गया है। जब इस बारे जिला सिरमौर के पुलिस अधिक्षक अजय कृष्ण शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि उक्त मस्जिद में 32 से ज्यादा लोग शरण लिए हुए हैं और उन का मेडीकल भी कराया गया है, जिस के बाद सभी कोरोना मुक्त पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उन सभी लोगों को हिदायत दी गई है कि वे मस्जिद के बाहर नहीं निकले और अगर कोई बाहर निकलता देखा गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि नाहन में तीन से ज्यादा मस्जिदें स्थापित हैं मगर उनमें कोई भी व्यक्ति शरण लिए हुए नहीं है। उन्होंने कहा कि सिरमौर के हर क्षेत्र में पुलिस कोरोना बीमारी को लेकर स्तर्क बनी हुई हुई है ताकि इस महामारी से हर तरीके से बचा जा सके।
Breakng
- युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
- ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
- आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
Friday, June 19