Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»राज्य के नागरिकों की भलाई, सुरक्षा और स्वास्थ्य हरियाणा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
    हरियाणा

    राज्य के नागरिकों की भलाई, सुरक्षा और स्वास्थ्य हरियाणा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

    By Himachal VartaApril 2, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। राज्य के नागरिकों की भलाई, सुरक्षा और स्वास्थ्य हरियाणा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए, सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है। कोविड-19 कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे और चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।
    सरकार ने किसी भी इच्छुक दुकान या स्टोर के मालिक (किरयाणा/सब्जी/दूध/कैमिस्ट आदि), जो आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति का इच्छुक हैं ,उनके लिए कोविड-19 संघर्ष सेनानी (https://covidssharyana.in) पोर्टल लॉन्च किया है। कोई भी नागरिक, जो कोरोनावायरस से लडऩे के लिए अपना योगदान देना चाहता है तो वह वेबसाइट पर पुस्तिका से अपना योगदान देने की प्रकिर्या समझ सकता है।
    वेबसाइट पर नागरिक आवश्यक वस्तुओं को प्रदान करने के लिए या स्वयंसेवकों के रूप में, डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिक्स के रूप में या होम डिलीवरी के काम करने के लिए स्वयं को पंजीकृत कर सकते हैं। लोगो को सोशल डिस्टेन्स तथा जागरूकता फैलाने के लिए भी मदद कर सकते हैं। इस पोर्टल पर झूठे स्वयंसेवकों की रिपोर्ट भी कर सकता है। पोर्टल का उद्देश्य पंजीकृत किरयाना, दूध, और केमिस्ट की दुकानों का एक नेटवर्क बनाना है और पोर्टल पर पंजीकृत स्वयंसेवकों को प्रदान किए जाने का विकल्प प्रदान करता है। दुकान-मालिकों को उनके द्वारा बेची जाने वाली वस्तुओं की प्रकृति यानी दूध, अंडे, किराने का सामान, सब्जियां, आलू / प्याज, पैकेज्ड खाद्य पदार्थ, ब्रेड, मेडिसिन और टॉयलेटरीज़ आदि के आधार पर पंजीकृत किया जाता है। पोर्टल उपयोगकर्ताओं को दुकान मालिकों या स्वयंसेवकों के रूप में पंजीकृत होने के लिए एक इंटरैक्टिव इंटरफ़ेस प्रदान करता है। दुकान के मालिक यह भी सूचित कर सकते हैं कि होम डिलीवरी और ई-भुगतान की सुविधा उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठान द्वारा दी गई है या नहीं।
    अब तक पोर्टल पर कुल 48,598 दुकानें पंजीकृत हुई हैं। इनमें 15,332 मिल्क, ब्रेड और एग-शॉप्स, 8,719 वेजिटेबल शॉप्स, 15,202 ग्रॉसरी और अन्य आइटम शॉप्स, 5861, पैक्ड फूड आइटम शॉप्स आदि की और 3484 केमिस्ट्स ने रजिस्टर किया है। इनके अलावा, पोर्टल पर अब तक कुल 65720 स्वयंसेवकों ने, जिनमें 920 डॉक्टरों, 841 नर्सों, 2155 पैरामेडिक्स, 11640 होम डिलीवरी वालंटियर्स, 11326 सोशल डिस्टेंस कम्युनिकेशन वालंटियर्स, 14149 पब्लिक कम्युनिकेशन, 11424 जिला प्रबंधन वालंटियर्स तथा 13253 अन्य वालंटियर ने पंजीकरण कराया है।
    इस पोर्टल के माध्यम से हरियाणा सरकार का उद्देश्य विभिन्न श्रेणियों के स्वयंसेवकों के एक डेटाबेस को मजबूत करना है ताकि उनकी सेवाओं का उपयोग कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में किया जा सके और नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.