राजगढ़। आज पुलिस थाना राजगढ़ की पुलिस टीम गश्त के दौरान पबियाना पहुंची तो पबियाना मे विकास जरनल स्टोर के पास से दो लोग पुलिस की गाड़ी को देख कर भाग गए। जिस पर पुलिस की टीम ने स्टोर के पास अन्दर जाकर देखा तो एक व्यक्ति स्टोर में बैठा पाया गया जिसने पूछने पर अपना नाम राजेन्द्र निवासी सेर जगास तहसील राजगढ़ बतलाया। जब स्टोर को चेक किया गया तो उपरोक्त राजेन्द्र के कब्जे से 03 बोतलें देसी शराब, 48 किलो उड़द दाल (प्रत्येक पैकेट एक किलो), 13 किलो दाल चना (प्रत्येक एक किलो पैकेट) व 06 पैकेट सरसों तेल, जिन सभी के ऊपर हिमाचल सरकार गवर्नमेंट सप्लाई सब्सिडी रेट लिखा पाया गया। पूछताछ करने पर राजेन्द्र ने बतलाया की यह सरकारी राशन का डिपो है परन्तु इस संबंध में वह कोई दस्तावेज़ प्रस्तुत न कर सका। न ही कोई सरकारी राशन डिपो था। जिस पर उपरोक्त
व्यक्ति राजेन्द्र के विरुद्ध पुलिस थाना राजगढ़ मे मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। I
Breakng
- युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
- ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
- आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
Friday, June 19