Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»कोरोना वायरस की बीमारी से मुक्ति के लिए 11769 गाँवों में रोगाणु नाशक दवा का छिडक़ाव किया जा चुका है-तृप्त बाजवा
    पंजाब

    कोरोना वायरस की बीमारी से मुक्ति के लिए 11769 गाँवों में रोगाणु नाशक दवा का छिडक़ाव किया जा चुका है-तृप्त बाजवा

    By Himachal VartaApril 3, 2020
    Facebook WhatsApp

    ‘पंजाब के सभी गाँवों में तीन-तीन छिडक़ाव किए जाएंगे’
    मुख्यमंत्री द्वारा लोगों को घरों में ही रहने की अपील

    चंडीगढ़। पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा राज्य के सभी गाँवों को कोरोना वायरस की बीमारी से मुक्त करने के लिए शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत अब तक 11769 गाँवों में रोगाणु नाशक दवा का छिडक़ाव किया जा चुका है। इस मुहिम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों पर राज्य के सभी गाँवों में सोडियम हाईपोक्लोराईट दवा का छिडक़ाव किया जाना है जिससे कोरोना वायरस की बीमारी को और फैलने से रोका जा सके।

    राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए बताया कि इस मुहिम के अंतर्गत अब तक पंजाब के गाँवों में किये गए छिडक़ाव में 2,95,040 लीटर दवा का प्रयोग कीया गया जो पंजाब अलकलीज़ एंड कैमीकलज़ द्वारा सप्लाई किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छिडक़ाव का काम विभाग के अधिकारियों द्वारा गाँवों के लोगों को प्रेरणा देकर बिना किसी खर्च के करवाया जा रहा है।

    पंचायत मंत्री ने बताया कि इस मुहिम के अंतर्गत फिलहाल हर गाँव में तीन-तीन छिडक़ाव करने का प्रोग्राम बनाया जा रहा है जो एक सप्ताह में मुकम्मल कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहला छिडक़ाव तकरीबन सभी गाँवों में हो चुका है और जो गाँव रह गए है उनमें यह छिडक़ाव कल तक मुकम्मल कर लिया जाएगा। श्री बाजवा ने बताया कि काफ़ी गाँवों में दूसरा और तीसरा छिडक़ाव भी कर दिया गया है।

    श्री बाजवा ने विभाग के अधिकारियों और राज्य के लोगों द्वारा इस मुहिम को युद्धस्तर पर चलाने की सराहना करते हुए उनको कहा कि सभी गाँव के लोग अपने गाँव से बाहर न जाएँ और न ही किसी बाहर के व्यक्ति को बिना किसी एमरजैंसी के गाँव में दाखि़ल होने दें। उन्होंने कहा कि अगले पंद्रह दिनों में हम जितना अपने आप को घरों तक सीमित करके रख लेंगे उनता ही हम इस रोग से बचे रहेंगे।

    पंचायत मंत्री ने राज्य की समूह पंचायतों से अपील की है कि वह पंजाब सरकार द्वारा गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ़्त राशन मुहैया कराने का कार्य अपनी निगरानी में करवाएं और यह यकीनी बनाएं कि हर जरूरतमंद परिवार को यह सूविधाएं दीं जाएं। श्री बाजवा ने यह भी कहा कि इस कार्य के लिए पंचायती फंड भी बहुत समझदारी से इस्तेमाल किए जाएँ। उन्होंने कहा कि हर गाँव की पंचायत यह यकीनी बनाए कि उनके गाँव में कोई व्यक्ति भूखा न रहे, हर ज़रूरतमंद व्यक्ति को ज़रूरी दवा मुहैया करवाई जाए और कोई पशु चारे के न मिलने के कारण न मरे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.