Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»एक्टिव केस फाइंडिंग के तहत सिरमौर में अभी तक 35,616 लोगों की स्क्रीनिंग की गई – डॉ परुथी
    हिमाचल प्रदेश

    एक्टिव केस फाइंडिंग के तहत सिरमौर में अभी तक 35,616 लोगों की स्क्रीनिंग की गई – डॉ परुथी

    By Himachal VartaApril 4, 2020
    Facebook WhatsApp

    उपायुक्त की अपील सही जानकारी करवाएं उपलब्ध
    नाहन। कोरोना वायरस को लेकर जिला सिरमौर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान चलाया गया है जिसके अंतर्गत कोरोना संक्रमण की जांच को लेकर घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। इसके अंतर्गत गत देर साएं तक जिला के 35,616 लोगों की स्क्रीनिंग कर ली गई है।
    इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ आर के परुथी ने बताया की कुल 35,616 लोगों में से धगेड़ा खंड में 6419 और पच्छाद खंड में 7608 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसी प्रकार, राजपुर खंड में 11,736, संगड़ाह खंड में 3385 और शिलाई खंड में 6468 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।
    उन्होंने बताया की आशा कार्यकर्ता की एक टीम घर-घर जा कर हरेक व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री व स्वास्थ्य की जांच कर रही है। सर्वे का कार्य सुबह 9 से शाम 4 बजे के बीच किया जा रहा है और हर एक टीम को कम से कम 30 घरों में जा कर सर्वे करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सर्वे का सारा डाटा गूगल फॉर्म में भरा जा रहा है। सर्वे टीम घर-घर जाकर परिवारों को कोरोना वायरस से बचने की जानकारी के साथ ही मास्क के सही तरीके से निष्पादन पर भी जागरूक कर रही है और कोरोना वायरस के लक्षणों और सावधानियों से सम्बंधित जागरूकता सामग्री भी वितरित कर रही है।
    डॉ परुथी ने लोगों से अपील करते हुए कहा की एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान में सर्वे टीम का सहयोग करें और अगर किसी की कोई ट्रेवल हिस्ट्री है या किसी में कोरोना वायरस के लक्षण हैं तो इसकी सही जानकारी उपलब्ध करवाएं ताकि इस महामारी पर शीघ्रता से नियंत्रण पाया जा सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.