अ
भियान के तहत जिला में अभी तक 1,06,022 लोगों की स्क्रीनिंग की गई
नाहन। एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान के दूसरे दिन सिरमौर में 70,406 लोगों की स्क्रीनिंग की गई जिसके बाद जिला में अभी तक 1,06,022 लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है।
इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ आर के परुथी ने बताया की कोरोना वायरस को लेकर जिला सिरमौर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाया गया है जिसके अंतर्गत कोरोना संक्रमण की जांच को लेकर घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। इसके अंतर्गत कल देर साएं तक जिला के धगेड़ा खंड में 12,049 और पच्छाद खंड में 13,374 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसी प्रकार, राजपुर खंड में 25,890, संगड़ाह खंड में 7945 और शिलाई खंड में 11,148 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।
उन्होंने बताया की जिला सिरमौर मे इस अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला व पुरुष, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य के सदस्य एक दल के रूप कार्य कर रहे हैं, जिनमें आशा कार्यकर्ता भी घर-घर जा कर हरेक व्यक्ति की
ट्रेवल हिस्ट्री व स्वास्थ्य की जांच कर रही है। सर्वे का कार्य सुबह 9 से शाम 4 बजे के बीच किया जा रहा है।
बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के महासचिव रविदत्त भारद्वाज ने बताया कि हमारे स्वास्थ्य कार्यकर्ता पूरे हिमाचल प्रदेश में इस अभियान को सफल बनाने में पुरजोर योगदान दे रहे हैं।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
