शिलाई। बीते कल थाना शिलाई की पुलिस टीम द्वारा शिलाई क्षेत्र में गश्त के दौरान बाली कोटी की तरफ से आ रही एक पिकअप नंबर एचपी 85-0754 को रोका गया, पूछने पर जिसके चालक ने अपना नाम राजेश निवासी बाली कोटी शिलाई बतलाया। उपरोक्त गाड़ी चालक के अलावा 20-25 लोग गाड़ी में खड़े थे जो गाड़ी से उतर कर भाग गये। उपरोकत गाड़ी चालक द्वारा लॉकडाउन व कर्फ्यू के दौरान गाड़ी को इस प्रकार चलाकर सरकार के आदेशों की अवहेलना करना पाया गया। जिस पर उपरोक्त गाड़ी चालक के विरुद्ध पर पुलिस थाना शिलाई में धारा 188/269/270 आईपीसी के तहत में मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
उधर दूसरी घटना, बीते कल थाना संगडाह की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सुंदर घाट के पास एक कार नंबर एचपी 79-1172 के पास 5-6 लोग खडे़ थे और झुण्ड बनाकर आपस में बातें व हंसी मज़ाक कर रहे थे, जो पुलिस को देखकर वहाँ से भाग गये। उपरोक्त गाड़ी चालक लॉकडाउन व कर्फ्यू के दौरान सरकार के आदेशों की अवहेलना पाया गया। जिस पर उपरोक्त गाड़ी चालक के विरुद्ध पर पुलिस थाना संगडाह मे धारा 188/269 /270 आईपीसी के तहत मे मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Tuesday, September 29