Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कर्फ्यू में जारी है जद्दोजहद, कंधों पर बुजुर्ग महिला ने पकड़ी अस्पताल की राह….
    हिमाचल प्रदेश

    कर्फ्यू में जारी है जद्दोजहद, कंधों पर बुजुर्ग महिला ने पकड़ी अस्पताल की राह….

    By Himachal VartaApril 6, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। 21वीं सदी में देश विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। कई योजनाएं सरकार द्वारा तैयार की जा रही है, ताकि धरातल पर लोगों को सुविधाएं मिल सके। लेकिन जो तस्वीर आज हम आपको दिखा रहे हैं उसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। एक और पूरे देश भर में कोरोना वायरस का महा प्रकोप लोगों के दिलों दिमाग में बैठा हुआ है। हिमाचल में 2 मौत होने के बाद लोगों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। वहीं कुछ तस्वीरें ऐसी भी सामने आई हैं, जहां लोगों को प्रशासन के कर्फ्यू का पालन तो करना पड़ रहा है पर सुविधाएं न होने की वजह से बड़ी-बड़ी समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं

    गिरीपार इलाके के गिरीनोल गांव के समीप एक महिला को पालकी में उठाकर पगडंडी से अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि लोग सरकार के नियमों का पालन कर रहे हैं। दूर-दूर तक इलाके में कोई भी नजर नहीं आ रहा, लेकिन बीमार महिला को पालकी में उठाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है। वहीं लोगों से बातचीत कर पता चला कि 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अचानक से तबीयत खराब हो गई। सड़क सुविधा न होने की वजह से पगडंडी से पालकी में बिठाकर उन्हें उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल शिलाई पहुंचाया जा रहा था।
    ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्थानीय नेताओं की अनदेखी की वजह से अक्सर इसी तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लोगों का यह भी कहना है कि हालांकि 108 एम्बुलेंस नेशनल हाईवे तक पहुंच जाती है, लेकिन घर से लेकर सड़क तक पीड़ित व्यक्ति को कंधों पर उठाकर लाना ही पड़ता है। अब देखना यह होगा कि इस खबर को प्रमुखता से उठाने के बाद प्रशासन और स्थानीय नेताओं की कब आंखें खुलती है। ग्रामीण इलाके में आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.