Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के 1.36 लाख लाभार्थी होंगे लाभान्वित
    हिमाचल प्रदेश

    प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के 1.36 लाख लाभार्थी होंगे लाभान्वित

    By Himachal VartaApril 6, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि भारत सरकार द्वारा कोविड-19 के मद्देनजर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज की घोषणा की गई है, जिसके तहत जरूरतमंद लोगों को कुछ सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। आठ करोड़ गरीब परिवारों को तीन महीने (अप्रैल से जून) तक तीन मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। इस निर्णय से हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के 1.36 लाख लाभार्थी लाभान्वित होंगे। सरकार द्वारा एक महीने की सिलेंडर रिफिल की राशि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थी के बैंक खाते में स्थानांतरित की गई है। यदि उपभोक्ता का मोबाइल नम्बर डाटाबेस या बैंक में दर्ज है तो उसे इस राशि के जमा होने की सूचना मैसेज के माध्यम से भी दी जा रही है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सिलेंडर लेते समय पूरी राशि चुकानी होगी जोकि पहले ही उसके खाते में जमा कर दी गई है।
    प्रवक्ता ने बताया कि माह मई व जून, 2020 की राशि उपभोक्ता के खाते में मई तथा जून के प्रथम सप्ताह में ही जमा कर दी जाएगी। यह राशि लाभार्थी के खाते में तभी जमा होगी जब वे पूर्व में भेेजी गई राशि को सिलेंडर रिफिल लेने के लिए खर्च कर चुका होगा। लाभार्थी द्वारा एक बार रिफिल लेने के पश्चात अगला रिफिल 15 दिनों के बाद ही लिया जा सकता है।
    उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत आने वाले परिवारों को अप्रैल से जून, 2020 तक पांच किलो चावल प्रति व्यक्ति प्रतिमाह निःशुल्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें इस योजना के तहत मिलने वाला राशन निर्धारित दरों पर मिलता रहेगा।
    उन्होंने बताया कि प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की कोई भी कमी नहीं है तथा सरकार द्वारा इस संबंध में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे आवश्यकता अनुसार ही खाने-पीने की वस्तुओं व गैस की खरीददारी करें तथा अत्याधिक आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.