Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने तबलीगी जमात के कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के नजदीकी लोगों का पता लगाने के दिए निर्देश
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने तबलीगी जमात के कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के नजदीकी लोगों का पता लगाने के दिए निर्देश

    By Himachal VartaApril 8, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत आज शिमला से प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने तबलीगी जमात के कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों के नजदीकी लोगों का पता लगाने के लिए वृहद अभियान आरंभ करने के निर्देश दिए, ताकि यह वायरस आगे न फैल सके। उन्होंने कहा कि इन व्यक्तियों को चिकित्सा जांच करवाने तक क्वारनटीन में रखा जाना चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अपने क्षेत्रों में ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यात्रा का ब्यौरा छुपाने वाले व्यक्तियों तथा उन्हें आश्रय देने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि जिला सोलन के बद्दी क्षेत्र में स्थित ईएसआई अस्पताल काथा को कोविड-19 के पाॅजिटिव रोगियों की चिकित्सा के लिए अधिसूचित किया गया है। इस अस्पताल में सोलन तथा सिरमौर जिलों के रोगियों को चिकित्सा प्रदान की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों में टेलिमेडिसिन परामर्श सुविधाएं आरंभ की हैं, ताकि लोगों को विशेषज्ञों के माध्यम से चिकित्सा प्रदान की जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री, सभी मंत्रियों, विधायकों तथा सभी राजनैतिक नियुक्ति प्राप्त व्यक्तियों के वेतन अथवा मानदेय इत्यादि में एक साल के लिए 30 प्रतिशत की कटौती करने का निर्णय लिया है। विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना को भी दो साल की अवधि के लिए स्थगित करने का भी निर्णय लिया गया है। इस राशि का उपयोग प्रदेश में कोविड-19 महामारी से प्रभावी रूप से निपटने के लिए किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्फ्यू के दौरान किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि वाहनों की आवाजाही को भी सीमित किया जाना चाहिए। यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि लोग कर्फ्यू में दी गई ढील के दौरान अनावश्यक घरों से बाहर न निकले।

    जय राम ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्याप्त आवश्यक वस्तुओं को कर्फ्यू में ढील के दौरान उपलब्ध करवाया जाए, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि होम डिलीवरी सिस्टम को सुदृढ़ दिया जाना चाहिए, ताकि लोगों को आवश्यक वस्तुओं के लिए घरों से बाहर न आना पड़े। उन्होंने कहा कि जमाखोरी और मुनाफाखोरी को रोकने तथा दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पर बल दिया।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आरम्भ किए गए एक्टिव केस फाईंडिंग अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर 41 लाख व्यक्तियों की स्वास्थ्य जानकारी प्राप्त की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सर्जिकल मास्क, हैंड सैनिटाईजर प्रदान करने के पर्याप्त प्रबंध किये जाने चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के दृष्टिगत 4684 व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 2188 व्यक्तियों ने 28 दिनों की निगरानी अवधि पूर्ण कर ली है। उन्होंने कहा कि आज कोविड-19 के लिए 79 व्यक्तियों की जांच की गई, जिसमें से 22 सैंपल नेगेटिव पाए गए तथा 57 सैंपलों की रिपोर्ट अभी बाकी है।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आर.डी. धीमान ने कहा कि प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के लिए 534 व्यक्तियों की जांच की गई है। उन्होंने कहा कि अभी तक 18 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई है, जिसमें से दो व्यक्तियों को नेगेटिव पाये जाने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त चार व्यक्ति प्रदेश से बाहर उपचाराधीन है तथा एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने कहा कि शेष 11 व्यक्ति प्रदेश के अस्पतालों में उपचाराधीन है।

    शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार, प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा तथा ओंकार चन्द शर्मा और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू भी बैठक में उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.