जिला की कुल आबादी का करीब 54 प्रतिशत हिस्से का हो चुका है सर्वे
नाहन। जिला सिरमौर में एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान के तहत अभी तक कुल आबादी का करीब 54 प्रतिशत हिस्से का सर्वे हो चूका है।
इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ आर के परुथी ने बताया की कोरोना वायरस को लेकर जिला सिरमौर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाया गया है जिसके अंतर्गत कोरोना संक्रमण की जांच को लेकर घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने बताया की जिला की कुल आबादी 5.80 लाख के करीब है और अभी तक इस अभियान के तहत 3,12,579 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है जोकि जिले की कुल आबादी का करीब 54 प्रतिशत है। उन्होंने बताया की अभियान के अंतर्गत अभी तक जिला के धगेड़ा खंड में 58,912 और पच्छाद खंड में 62,154 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इसी प्रकार, राजपुर खंड में 1,03,862, संगड़ाह खंड में 40,294 और शिलाई खंड में 47,357 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Tuesday, September 29