Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने निजामूद्दीन मरकज़ में तबलीग जमात में भाग लेने वालों को दी 24 घंटों की अंतिम समय-सीमा
    पंजाब

    पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने निजामूद्दीन मरकज़ में तबलीग जमात में भाग लेने वालों को दी 24 घंटों की अंतिम समय-सीमा

    By Himachal VartaApril 8, 2020
    Facebook WhatsApp

    कहा, सामने आएं या फिर आपराधिक मुकद्दमे का सामना करने के लिए तैयार रहें
    चंडीगढ़। पंजाब के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को दिल्ली निजामूद्दीन मरकज़ में तबलीग जमात समागम में सभी भाग लेने वाले लोगों, जो राज्य में छिपे हुए हैं, को 24 घंटों की आखिरी मोहलत देते हुए कहा है कि वह अपने पास के थाने में रिपोर्ट करें या फिर आपराधिक मुकद्दमे का सामना करने के लिए तैयार रहें।

    यह जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि वह सभी व्यक्ति जो निजामूद्दीन मरकज़ में तबलीगी जमात प्रोग्राम में शामिल हुए थे और इस समय पंजाब में छिपे हुए हैं, को सामने आना चाहिए और अगले 24 घंटों में कोविड-19 की स्क्रीनिंग के लिए पेश होना चाहिए।

    निजामूद्दीन से कथित तौर पर पंजाब पहुँचने वाले 467 तबलीग जमात में भाग लेने वालों में से पुलिस ने अब तक 445 लोगों का पता लगाया था, और 22 अन्यों की खोज जारी है। प्रवक्ता ने बताया कि इनमें से 350 के सैंपल टैस्ट किये गए थे और इनमें से 12 पॉजि़टिव और 111 नेगेटिव पाए गए थे और बाकी 227 के नतीजों का इन्तजार किया जा रहा है।

    इस मुद्देे की संवेदनशीलता के मद्देनजर तबलीग जमात में हिस्सा लेने वाले बाकी व्यक्तियों को देश में से इस बीमारी के खात्मे के लिए टैस्ट करवाने के लिए बाहर आने और पंजाब सरकार को सहयोग देने के लिए कहा है। प्रवक्ता ने रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि तबलीग जमात का मरकज़ कोविड-19 पॉज़िटिव मरीजों के हॉटस्पॉट के तौर पर सामने आया था, बाद में तबलीग जमात वर्करों में से कई पॉज़िटिव मामलों की पुष्टि हुई।

    गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पहले ही 28 मार्च को एक एडवाईजरी जारी कर दी थी और इसको जारी रखते हुए सभी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों के सभी मुख्य सचिवों / सलाहकारों और डीजीपीज़ को इस सम्बन्ध में 4 अप्रैल को हिदायतें दोहराई हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.