कहा, रेहड़ियों के माध्यम से घरों तक फल व सब्जियां पहुंचाने का अभियान निर्विघ्न जारी
हिमाचल प्रदेश के ऊना को लगती अंतर्राज्यीय सीमा सख्ती से सील करने के आदेश
होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि कोविड-19 के प्रभाव को रोकने के लिए लगाए गए कफ्र्यू के दौरान जरुरतमंदों को रासन मुहैया करवाने के लिए जिला प्रशासन वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग संस्थाओं के सहयोग से जरुरतमंदों के घर जाकर राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है, ताकि किसी भी जरुरतमंद को भूखा न सोना पड़े। उन्होंने कहा कि एस.डी.एम्ज के नेतृत्व में गठित टीमों की ओर से एन.जी.ओज की मदद से इस नाजुक हालात में ऐसे व्यक्तियों का हाथ थामा जा रहा है।
श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान रेहड़ियां आदि के माध्यम से घरों तक फल व सब्जियां पहुंचाने का अभियान भी लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि फल व सब्जी विक्रेताओं पर नजर रखने के लिए सिविल डिफैंस के 100 वालंटियर भी नियुक्त किए गए हैं, ताकि जरुरत से अधिक कीमत न वसूली जा सके।
उधर डिप्टी कमिश्नर ने आज संबंधित अधिकारियों को हिदायत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के ऊना को लगती अंतर्राज्यीय सीमा सख्ती से सील की जाए। उन्होंने एस.डी.एम्ज को निर्देश दिए कि जिला पुलिस के अधिकारियों सहित अंतर्राज्यीय सीमा(ऊना) का दौरा करना भी यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कर्फ्यू लगाया गया है, इस लिए इसका सख्ती से पालन होना बहुत जरुरी है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18