नाहन। जिला प्रशासन सिरमौर ने मिश्रवाला, माजरा, पुरुवाला, भगवानपुरा, पलहोडी, हरिपुरखोल और लोहगढ़ के आस-पास के लोगों से अपील की है की अगर वह लोहगढ़ जमात के लोगों से मिले हैं या उनके संपर्क में आए हैं या उनमे कोरोना वायरस से सम्बंधित कोई भी लक्षण नजर आ रहे हैं तो वह अपने आप को अपने घरों में आइसोलेट कर लें तथा अपनी जानकारी टोल फ्री नंबर 104 या मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 7876556089 पर दें ताकि जल्दी से जल्दी उन तक मेडिकल सहायता पहुंचाई जा सके।
इस बारे में उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने उन सभी यात्रियों से भी अपील की है, जो 11 मार्च 2020 को एचआरटीसी की बस एचपी18बी8435 में यमुनानगर से बात्ता चौक पौंटा तक सफर करके आये थे, वह भी अपनी जानकारी जिला प्रशासन को मुहैया करवाएं तथा अगर किसी में कोरोना वायरस के लक्षण जैसे की खांसी, जुखाम, बुखार और सांस लेने में परेशानी हो रही हो तो अपनी जानकारी टोल फ्री नंबर या मेडिकल हेल्पलाइन नंबर पर दें।
उन्होंने उन पिकअप चालकों से भी अपील की है जिन्होंने कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को 11 मार्च को बात्ता चौंक से मरकज मिश्रवाला व 21मार्च को मिश्रवाला से लोहगढ़ छोड़ा था, वह भी सामने आएं और जिला प्रशासन को इस बारे में सूचना दें। अगर उनमे कोरोना वायरस का कोई भी लक्षण है तो मेडिकल हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
Breakng
- नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
- युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
- ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
- आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
Friday, June 19