Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»देश»कोरोना वायरस-लॉकडाउन को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री ले सकते हैं फैसला
    देश

    कोरोना वायरस-लॉकडाउन को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री ले सकते हैं फैसला

    By Himachal VartaApril 9, 2020
    Facebook WhatsApp

    नयी दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण लगाये गये 21 दिन के लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाने पर शनिवार 11 अप्रैल को फैसला हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस दिन सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये विचार-विमर्श करेंगे। इसी दौरान लाॅकडाउन खोलने अथवा आगे बढ़ाने पर फैसला होगा। प्रधानमंत्री ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक में विभिन्न संसदीय दलों के नेताओं के साथ कोरोना से उत्पन्न हालात पर चर्चा की। उन्होंने मौजूदा लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि राज्यों, जिला प्रशासन और विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन के विस्तार का सुझाव दिया है। मोदी ने इस दौरान कहा कि वे 11 अप्रैल को फिर से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। प्रधानमंत्री के संकेत और राज्यों की मांग तथा विशेषज्ञों की राय के बाद अब लॉकडाउन का बढ़ना लगभग तय है। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये हुई बैठक में उन दलों को ही बुलाया गया था, जिनके संसद के दोनों सदनों में 5 से अधिक सांसद हैं। बैठक में अधिकतर नेताओं ने कोरोना टेस्ट को मुफ्त करने और पीपीई किट समेत सभी मेडिकल उपकरण शीघ्र मुहैया कराने की मांग की। इसके अलावा राहत पैकेज को जीडीपी के एक फीसदी से बढ़ाकर 5 फीसदी करने, राज्यों को उनका बकाया देने तथा राज्य फिस्कल रेस्पॉन्सिबिलिटी एंड बजट मैनेजमेंट (एफआरबीएम) राजकोषीय सीमा को 3 से 5 फीसदी करने जैसी मांगें की गईं। बता दें कि इससे पहले मंत्री समूह की बैठक में भी लॉकडाउन को लेकर चर्चा की गयी थी। हालांकि तब बढ़ाने को लेकर कुछ नहीं कहा गया था। बैठक में लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, एनसीपी के शरद पवार, शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल, शिवसेना के संजय राउत, टीएमसी के सुदीप बंदोपाध्याय, बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा, डीएमके के टीआर बालू, बीजेडी के पिनाकी मिश्रा, वाईएसआर कांग्रेस के मिथुन रेड्डी, सपा के राम गोपाल यादव, जेडीयू के राजीव रंजन सिंह, एलजेपी के चिराग पासवान, टीआरएस की ओर से नम्मा नागेश्वर राव, माकपा से ई करीम समेत संसद में प्रमुख दलों के नेताओं नेे हिस्सा लिया। जबकि सरकार और भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, थावरचंद गहलोत, नरेंद्र तोमर, निर्मला सीतारमण, प्रह्लाद जोशी, अर्जुनराम मेघवाल आदि शामिल हुए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.