Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»पटियाला पुलिस द्वारा फेसबुक पर अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला स्थानीय नौजवान गिरफ़्तार
    पंजाब

    पटियाला पुलिस द्वारा फेसबुक पर अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला स्थानीय नौजवान गिरफ़्तार

    By Himachal VartaApril 9, 2020
    Facebook WhatsApp

    डीजीपी द्वारा सोशल मीडिया पर ऐसे संदेश डालने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी
    चंडीगढ़। पटियाला पुलिस ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपमानजनक और आपत्तिजनक संदेश डालने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए स्थानीय नौजवान अकाशदीप के खि़लाफ़ एक विशेष भाईचारे के विरुद्ध सांप्रदायिक भावनाएं भडक़ाने वाले संदेश पोस्ट करने पर आपराधिक मामला दर्ज किया है।

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि लुधियाना स्थित एक विशेष भाईचारे के सदस्यों द्वारा इस घटना को ध्यान में लाए जाने के तुरंत बाद एसएसपी पटियाला तुरंत हरकत में आ गए। इसके बाद तारीख़ 8.4.2020 को एफआईआर नं. 111 दर्ज की गई और आइपीसी की धारा 188, 295 ए, 505 सी और डिज़ास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 की धारा 54 के अंतर्गत अकाशदीप के विरुद्ध थाना त्रिपुरी (पटियाला) में मामला दर्ज किया गया है और दोषी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। डीजीपी ने आगे कहा कि उसको कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस आपत्तिजनक सामग्री को अपलोड करने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फ़ोन भी कब्ज़े में ले लिया गया है, अगली जांच जारी है।

    इस दौरान डीजीपी ने चेतावनी दी कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तुरंत निश्चित और सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी, क्योंकि यह कर्फ्यू सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा करने और कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी व्यक्ति राज्य में शांती और सांप्रदायिक सद्भावना को बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करके किसी धर्म या समुदाय के विरुद्ध बोल रहा है या झूठे सन्देश या अफ़वाह फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

    जि़क्रयोग्य है कि गुप्ता ने इससे पहले समाज में कट्टरपंथी और शरारती तत्वों को सख्त चेतावनी जारी की थी कि पंजाब पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भाषणों, बयानों, लेखों, पोस्टों के द्वारा सांप्रदायिक नफऱत और पक्षपाती सांप्रदायिक भावनाएं भडक़ाने की कोशिश कर रहे व्यक्तियों / संगठन के विरुद्ध ज़ीरो-सहनशीलता अपनाएगी। इस सम्बन्ध में पहले एक मामला अमृतसर (ग्रामीण) पुलिस ने दर्ज किया है और शिवसेना के स्थानीय नेता सुधीर सूरी को गिरफ़्तार किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.