नाहन। डा. राजीव बिन्दल, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा ने सिरमौर वासियों से अपील करते हुए कहा कि जिला सिरमौर के रहने वाले सात जन दो दिन पूर्व कोरोना नामक वायरस से संक्रमित पाए गए और आज रात्रि एक और व्यक्ति में यह संक्रमण मिला है। सात लोगों में से 3 मोगीनंद के व 4 पांवटा साहिब के लोग हैं जो कि ऊना जमायत में गए हुए थे।
डा. बिन्दल ने बताया कि आज कोरोना पाजिटिव होने का जो मामला प्रकाश में आया है वह हरिपुरखोल पंचायत के लौहगढ़ से सम्बन्धित है, यह व्यक्ति नालागढ़ का निवासी हैं व लौहगढ़ क्षेत्र में जमायत के कार्य में संलग्न थे।
डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि जिला सिरमौर के सभी लोगों के लिए आज सजग होना ज्यादा आवश्यक है। हम सभी लोग जागरूकता के साथ कफर्यू का पालन करें। जो भी व्यक्ति बाहर से आता है उसकी सूचना देवे, जो-जो व्यक्ति संपर्क में आए हैं वे अपने प्रशासन को सूचित करें, सूचना देने में आपकी सुरक्षा है व बाकियों की भी सुरक्षा है।
उन्होंने सभी सिरमौरवासियों से अपील की है कि आओ मिलकर समय से रहते हुए अनुशासन का पालन करें क्योंकि यह वायरस छोटा-बड़ा, गरीब-अमीर, अनपढ़-पढ़ा लिखा कोई सीमा नहीं मानता है।
Breakng
- नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
- युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
- ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
- आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
Friday, June 19
