Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»न्यायमूर्ति विवेक ठाकुर व परिवारजनों ने किया 2.51 लाख रुपये का अंशदान
    हिमाचल प्रदेश

    न्यायमूर्ति विवेक ठाकुर व परिवारजनों ने किया 2.51 लाख रुपये का अंशदान

    By Himachal VartaApril 10, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर तथा उनकी पत्नी डाॅ. मुक्ता शर्मा ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को 2,51,000 रुपये की राशि के चेक भेंट किए। न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर तथा उनके परिवार के सदस्यों ने इस राशि का पी.एम. केयर्स फण्ड तथा एच.पी. कोविड-19 साॅलीडेरिटी रिस्पांस फण्ड में अंशदान किया है।

    न्यायमूर्ति श्री ठाकुर ने एक लाख रुपये पी.एम. केयर्स फण्ड तथा 50 हजार रुपये की राशि एच.पी. कोविड-19 साॅलीडेरिटी रिस्पांस फण्ड में दी है। उन्होंने यह अंशदान हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायधीशों द्वारा अपने दो दिन के वेतन के अंशदान के अतिरिक्त दिया है।

    डाॅ. मुक्ता शर्मा, जो शिमला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में बतौर प्रवक्ता कार्यरत हैं, ने एच.पी. कोविड-19 साॅलीडेरिटी रिस्पांस फण्ड में 40,000 रुपये का अंशदान किया है।

    न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर के पिता तथा पूर्व विधायक श्री नारायण सिंह स्वामी ने भी पी.एम. केयर्स फण्ड में 11000 तथा एच.पी. कोविड-19 साॅलीडेरिटी रिस्पांस फण्ड में 50,000 रुपये का अंशदान अपनी बचत से किया है।

    इस अवसर पर, न्यायमूर्ति विवेक ठाकुर ने कहा कि राष्ट्र और समाज हमें जीवन भर देता है और जो हम जीवन में पाते हैं वह इनसे ही हमें मिलता है। इसलिए, संकट के समय में हमारा यह कत्र्तव्य बनता है कि जीवन भर जो हमने इनसे लिया है उसमें से कुछ अंश वापस दिया जाए ताकि संकट की इस घड़ी में राष्ट्र और सुदृढ़ हो सके।

    राज्यपाल ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया। राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.