Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से किया पीपीई, रैपिड डायग्नोस्टिक किट और वेंटिलेटर उपलब्ध करवाने का आग्रह
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से किया पीपीई, रैपिड डायग्नोस्टिक किट और वेंटिलेटर उपलब्ध करवाने का आग्रह

    By Himachal VartaApril 10, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्र सरकार से राज्य में रैपिड डायग्नोस्टिक किट के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि मौजूदा चिकित्सा सुविधाओं को प्रभावी ढंग से कोविड-19 से लड़ने के लिए सुदृढ़ किया जा सके। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से राज्य को 60 वेंटिलेटर प्रदान करने का भी आग्रह किया ताकि जरूरत पड़ने पर पर्याप्त संख्या में वेंटिलेटर उपलब्ध हों।

    मुख्यमंत्री ने आज यह बात विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन द्वारा आयोजित वीडियो काॅंफ्रेस के दौरान कही।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन ने मुख्यमंत्री को आस्वस्थ किया कि केंद्र सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार व राज्य सरकार के सामूहिक प्रयासों की जरूरत है।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने आज तक राज्य में 6 अस्पताल कोविड-19 अस्पताल के रूप में अधिसूचित किए हैं, जिनमें श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल काॅलेज नेरचैक, जिला मण्डी, इएसआई अस्पताल काठा बद्दी जिला सोलन, चेरिटेबल अस्पताल भोटा जिला हमीरपुर, एस.एस. मेमोरियल आर्शीवाद अस्पताल चम्बा, नागरिक अस्पताल सराॅंह जिला सिरमौर और अग्रवाल अस्पताल ज्वालामुखी जिला कागड़ा शामिल हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शुरू किए गए एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के तहत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंच कर लगभग 60 लाख से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी एकत्र की गई है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य सरकार को विभिन्न प्रकार के लक्षणों से प्रभावित लोगों की पहचान करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि आगामी दो दिनों में इस अभियान के तहत पूरे राज्य को कवर कर लिया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में लगभग 50 स्वास्थ्य उप केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टेली-मेडिसिन सुविधाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों के माध्यम से विशेषज्ञ परामर्शदाता चिकित्सा परामर्श प्रदान कर रहे हैं।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि अब तक कोविड-19 के लिए 773 लोगों का परीक्षण किया गया है, जिनमें से 745 लोगों को नेगेटिव पाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 के 28 पाॅजिटिव मामले हैं, जिनमें से दो ठीक होकर घर भेज दिए गए हैं, चार राज्य के बाहर इलाज के लिए चले गए हैं और एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि राज्य में आज कोविड-19 के 21 मामले आए हैं, जिनमें से सभी तब्लीगी जमात या उनके करीबी हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कवारनटाईन सुविधा के लिए लगभग 6600 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है, इसके अलावा 510 बिस्तरे आइसोलेशन के लिए उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, राज्य में कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों के लिए लगभग 450 बिस्तर उपलब्ध हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा राज्य में कफ्र्यू प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। दैनिक जरूरत की वस्तुओं की खरीद के लिए कफ्र्यू में ढील के दौरान सोशल डिस्टेंस का अनुपालन भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

    इस अवसर पर मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर.डी. धीमान और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.