चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने राज्य की 2588 पंचायतों को सैनीटाईजेशन के लिए लगभग 5 करोड़ 18 लाख रूपए की राशि जारी करने की अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। ये राशि उन पंचायतों को मिलेगी, जिनकी वार्षिक आय 2 लाख रूपए से कम हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने अन्य पंचायतों, जिनकी आय 2 लाख रूपए से है अधिक, को भी खर्च करने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। इस प्रकार से, प्रत्येक ग्राम पंचायत सैनीटाईजेशन पर 20 हजार रूपए खर्च कर सकती हैं।
जारी की गई राशि के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत सैनीटाईजेशन पर 20 हजार रूपए खर्च करेगी। इस प्रकार से जिला अंबाला की 221 ग्राम पंचायतों के लिए 44,20,000 रूपए, भिवानी की 185 ग्राम पंचायतों के लिए 37,00,000 रूपए, चरखी दादरी की 98 ग्राम पंचायतों के लिए 19,60,000 रूपए, फरीदाबाद की 57 ग्राम पंचायतों के लिए 11,40,000 रूपए, फतेहाबाद की 41 ग्राम पंचायतों के लिए 8,20,000 रूपए, गुरूग्राम की 98 ग्राम पंचायतों के लिए 19,60,000 रूपए, हिसार की 101 ग्राम पंचायतों के लिए 20,20,000 रूपए, झज्जर की 117 ग्राम पंचायतों के लिए 23,40,000 रूपए की राशि जारी की गई है।
इसी प्रकार, जींद की 82 ग्राम पंचायतों के लिए 16,40,000 रूपए, कैथल की 84 ग्राम पंचायतों के लिए 16,80,000 रूपए, करनाल की 92 ग्राम पंचायतों के लिए 18,40,000 रूपए, कुरूक्षेत्र की 141 ग्राम पंचायतों के लिए 28,20,000 रूपए, नारनौल की 219 ग्राम पंचायतों के लिए 43,80,000 रूपए, मेवात की 177 ग्राम पंचायतों के लिए 35,40,000 रूपए, पलवल की 59 ग्राम पंचायतों के लिए 11,80,000 रूपए, पंचकूला की 123 ग्राम पंचायतों के लिए 24,60,000 रूपए, पानीपत की 54 ग्राम पंचायतों के लिए 10,80,000 रूपए, रेवाडी की 116 ग्राम पंचायतों के लिए 23,20,000 रूपए, रोहतक की 83 ग्राम पंचायतों के लिए 16,60,000 रूपए, सिरसा की 88 ग्राम पंचायतों के लिए 17,60,000 रूपए, सोनीपत की 93 ग्राम पंचायतों के लिए 18,60,000 रूपए और यमुनानगर की 259 ग्राम पंचायतों के लिए 51,80,000 रूपए की राशि जारी की गई है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18