नाहन। कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा उपायुक्त डॉ आर के परुथी की अध्यक्षता में 14 अधिकारीयों की रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है जो आगामी आदेशों तक सक्रिय रहेगी।
इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ आर के परुथी ने बताया कि यह टीम कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति पर प्रतिदिन चर्चा करके इससे निपटने की रणनीति बनाएगी।
इस टीम के अन्य सदस्यों में पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के के प्राशर, उप मण्डलाधीश नाहन, विवेक शर्मा, संयुक्त निदेशक, राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन, डॉ नरेंदर सिंह, कमांडेंट गृह रक्षक सिरमौर, राकेश सिंह, प्रिंसिपल, डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज, नाहन, डॉ अनिल कांगा, जिला राजस्व अधिकारी, सिरमौर, राज कुमार, जिला परियोजना अधिकारी एवं जिला निगरानी अधिकारी (कोविड-19) सिरमौर, डॉ विनोद कुमार संगल, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सोना चौहान, जिला पंचायत अधिकारी, सुदर्शन सिंह और जिला लोक संपर्क अधिकारी सिम्पल सकलानी होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रशासक, डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज, डॉ एस एस बावा इस टीम के सदस्य सचिव होंगे।
Breakng
- नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
- युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
- ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
- आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
Friday, June 19