अभी तक जिला में 4,33,493 लोगों की स्क्रीनिंग की गई
नाहन। जिला सिरमौर में एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान के तहत अभी तक कुल आबादी का करीब 75 प्रतिशत हिस्से का सर्वे हो चुका है।
इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ आर के परुथी ने बताया की कोरोना वायरस को लेकर जिला सिरमौर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाया गया है जिसके अंतर्गत कोरोना संक्रमण की जांच को लेकर घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिला की कुल आबादी 5,79,676 लोगों के करीब है और 09 अप्रैल 2020 तक इस अभियान के तहत 4,33,493 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है जोकि जिले की कुल आबादी का करीब 75 प्रतिशत है।
उपायुक्त ने बताया की अभियान के अंतर्गत इस दौरान जिला के धगेड़ा खंड में 80,503 और पच्छाद खंड में 92,022 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इसी प्रकार, राजपुर खंड में 1,38,724, संगड़ाह खंड में 62,183 और शिलाई खंड में 60,034 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
Breakng
- नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
- युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
- ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
- आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
Friday, June 19