कहा, आज लिए गए हैं और 28 सैंपल
होशियारपुर/चंडीगढ़। सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 संबंधी अब तक 279 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 243 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं व 36 सैंपलों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से आज 28 नए सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 6 व्यक्तियों के सैंपल ही पाजीटिव आए हैं, जिनमें से गांव मोरांवाली के एक पाजीटिव मरीज की मैडिकल कालेज अमृसर में पिछले दिनों मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से पाजीटिव आए मरीजों के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों को एकांतवास में रखा जा रहा है।
डा. जसवीर सिंह ने अपील करते हुए कहा कि जिला वासियों को घबराने की कोई जरुरत नहीं है, क्योंकि 80 प्रतिशत तक पाजीटिव केस एकांतवास में रह कर ही ठीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि खांसी, जुकाम व बुखार आदि के लक्षण वाले व्यक्ति तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि जागरुकता व सावधानियां अपनाकर इस वायरस से बचा जा सकता है, इस लिए हाथों की सफाई व पौष्टिक खुराक यकीनी बनाई जाए।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3