Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»देश»प्रधानमंत्री एवं नेपाल के प्रधानमंत्री के बीच टेलीफोन पर बातचीत
    देश

    प्रधानमंत्री एवं नेपाल के प्रधानमंत्री के बीच टेलीफोन पर बातचीत

    By Himachal VartaApril 10, 2020
    Facebook WhatsApp

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं नेपाल के प्रधानमंत्री श्री के पी शर्मा ओली के बीच आज टेलीफोन पर बातचीत हुई।
    दोनों नेताओं ने जारी कोविड-19 संकट और इससे दोनों देशों के नागरिकों एवं क्षेत्र के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर आने वाली चुनौतियों पर अपने विचारों को साझा किया। उन्होंने इस महामारी से निपटने के लिए संबंधित देशों में उठाये गए कदमों पर चर्चा की।
    प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रधानमंत्री श्री ओली के नेतृत्व में नेपाल सरकार द्वारा संकट की प्रतिक्रिया एवं प्रबंधन तथा इस चुनौती से लड़ने में नेपाल के लोगों के मजबूत संकल्प की सराहना की।
    प्रधानमंत्री श्री ओली ने सार्क देशों के बीच महामारी की प्रतिक्रिया को समन्वित करने में प्रधानमंत्री की पहल की अपनी सराहना दुहराई। उन्होंने भारत द्वारा नेपाल को दी गई द्विपक्षीय सहायता के लिए भी धन्यवाद व्यक्त किया।
    प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस वैश्विक महामारी से लड़ने के नेपाल के प्रयासों के लिए सभी संभव समर्थन एवं सहायता सुनिश्चित करने की भारत की प्रतिबद्धता दुहराई।
    दोनों नेताओं ने सहमति जताई कि उनके विशेषज्ञ एवं अधिकारी अनिवार्य वस्तुओं की सीमा पार आपूर्तियों को सुगम बनाने सहित कोविड-19 की स्थिति से उत्पन्न अन्य सभी मुद्वों पर घनिष्ठतापूर्वक परस्पर परामर्श एवं समन्वय करते रहेंगे।
    प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री ओली एवं नेपाल के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए शुभकामनाएं दीं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.