Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»लाॅकडाउन के दौरान सहायता के लिए हेल्पलाइन नम्बरों का प्रयोग करेंः मुख्यमंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    लाॅकडाउन के दौरान सहायता के लिए हेल्पलाइन नम्बरों का प्रयोग करेंः मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaApril 11, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोविड-19 के चलते लाॅकडाउन के दौरान उचित प्रबंधन और सूचनाओं का सुचारू रूप से निरन्तर बना रहे। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य से कोविड-19 वैश्विक महामारी प्रबंधन के लिए एक राज्य नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0177-2626076, 0177-2626077, 0177-2622204, 0177-2629688, 0177-2629939 और टोल फ्री नंबर 1070 और 1077 की स्थापना की है।

    उन्होंने कहा कि फोन नंबर 0177-2626076 और 0177-2626077 प्रतिदिन सुबह 8 बजे 10 बजे तक क्रियाशील हैं। इसके अलावा, फोन नंबर 0177-2622204, 0177-2629688, 0177-2629939 और टोल फ्री नंबर 1070 और 1077 क्रियाशील हैं।

    उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में रहने वाले हिमाचली लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0177-2626076 और 0177-2626077 स्थापित किए गए हैं। अन्य राज्यों में फंसे हुए लोगों को आश्रय, भोजन और चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकतर मामलों और ऐसे लोगों की समस्याओं को अन्य राज्य सरकारों के साथ समन्वयन करके हल किया जा रहा है।

    हेल्पलाइन नंबर 0177-2626076 और 0177-2626077 और टोल फ्री नंबर 1070 का उपयोग हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों को आवश्यक दवाओं की आपूर्ती के लिए भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सहायता से किडनी की गंभीर बीमारी और कैंसर से पीड़ित व्यक्तियों तथा वरिष्ठ नागरिकों को विशेष रूप से फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक 325 लोगों को दवाइयां प्रदान कर उनकी सहायता की गई है।

    राज्य के सभी जिलों के आपदा नियंत्रण कक्षों में टोल फ्री नंबर 1077 स्थापित किया गया है।यह संख्या चैबीसों घंटे क्रियाशील है और किसी भी तरह की सहायता के लिए मोबाइल या लैंडलाइन नंबर से काॅल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के किसी भी क्षेत्र में फंसे जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन, आश्रय आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है।

    हिमाचल प्रदेश के लोगों की मदद के लिए चंडीगढ़ में स्थापित हेल्पलाइन नम्बर 0172-5000103, 0172-5000104, 8146313167 और 9988898009 हैं। दिल्ली में स्थापित हेल्पलाइन नम्बर 011-23711964, 011-23716574 तथा 011-24105386 पर सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक और हेल्पलाइन नम्बर 011-23716124-25, 26 व 27 तथा 011-24105386-87 व 88 पर सायं 5 बजे से सुबह 10 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है। जरूरत के अनुसार किराने, भोजन, आश्रय और दवाइयां प्रदान करके चंडीगढ़ और दिल्ली में फंसे लोगों की भी हरसंभव सहायता की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.