Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पुराने नगर परिषद कार्यालय के बाहर लगाई गई आटो सैनेटाइजेशन मशीन
    पंजाब

    सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पुराने नगर परिषद कार्यालय के बाहर लगाई गई आटो सैनेटाइजेशन मशीन

    By Himachal VartaApril 11, 2020
    Facebook WhatsApp

    कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने करवाई मशीन की शुरुआत
    कहा, शहर को साफ-सुथरा रखने वाले सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए किया गया है प्रयास
    होशियारपुर। कोरोना वायरस के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा लड़ी जा रही जंग में सफाई कर्मचारियों का एक अहम योगदान है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। यह विचार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने आज पुराने नगर परिषद कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों के लिए लगाई गई आटो सैनेटाइजेशन मशीन की शुरुआत करवाते हुए रखे। उन्होंने कहा कि आटो बाडी सेनेटाइजेशन नगर निगम होशियारपुर का एक अच्छा प्रयास है।
    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारे सफाई कर्मचारी हमारी सुरक्षा के लिए दिन-रात सेवा करते हैं, ऐसे में हमारी भी जिम्मेदारी बनती थी कि हम भी उनकी सुरक्षा के लिए कुछ करें और यह आटो बाडी सेनेटाइजेशन उसी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सुबह सफाई कर्मचारी कार्य पर जाने से पहले व कार्य से आने के बाद इस आटो सेनेटाइदेशन मशीन में खुद को सैनेटाइज कर सकेंदे। उन्होंने बताया कि इस मशीन के बाहर आटोमैटिक वाश बेसन लगा है, जहां सफाई कर्मचारी नल को छूए बिना ही अपने हाथ साफ कर सकते हैं और बाद में वे इस मशीन में खुद को सैनेटाइज कर सकेंगे।
    श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी महांमारी से होशियारपुर शहर बचा हुआ है, जिसमें सफाई कर्मचारियों का बहुत ही बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सफाई सेवकों का तंदुरुस्त समाज निर्माण में अहम योगदान होता है व पैदा हुए मौजूदा हालात में सफाई सेवकों की ओर से निभाई जा रही भूमिका प्रशंसनीय है।
    कैबिनेट मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 के प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए हर व्यक्ति के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना जरुरी होगा। उन्होंने कहा कि यदि मास्क उपलब्ध नहीं है, तो रुमाल, दुपट्टे आदि का प्रयोग भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश वासियों को सुरक्षित रखने के लिए ही कफ्र्यू लगाया गया है, जिसके चलते प्रदेश सरकार घरों में ही जरुरी वस्तुएं व दवाईयां पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पैदा हुए ऐसे नाजुक हालातों में जरुरतमंदों को सुविधाएं प्रदान करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। इस अवसर पर कमिश्नर नगर निगम श्री बलवीर राज सिंह के अलावा निगम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.