नाहन। प्रदेश के सिरमौर जिले में कोरोना वायरस के चलते बिना मास्क लगाए घर से निकलने पर पाबंदी लगाई गई है।
उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परुथी ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (1) (2) के तहत जिला की आम जनता के लिए आदेश जारी किये हैं। इन आदेशों के तहत घर से बाहर निकलने वाले हर व्यक्ति को मास्क पहनना आवश्यक होगा। हर एक व्यक्ति को कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए सभी उपाय करने होंगे तथा वह केवल आपातकालीन स्थिति में ही घर से बाहर निकलेगा। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते इन आदेशों के अनुसार सभी दुकानदार जिन्हें कर्फ्यू में दी जाने वाली ढील के दौरान दुकान खोलने की अनुमति दी गई है। वह अपनी दुकान के बाहर निशान बनाकर ग्राहकों में कम से कम एक मीटर की सोशल डिस्टेंसिंग की अनुपालना करवाना सुनिश्चित करेंगे।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Tuesday, September 29